सहारनपुर

बड़ी खबरः पहली बार यूपी का लाल बनेगा जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं सत्यपाल मलिक अब संभालेंगे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की कमान

2 min read
saharanpur news
satyapal malik

सहारनपुर।

पहली बार वेस्ट का लाल जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनने जा रहा है। यह इतिहास बागपत में जन्मे सत्यपाल मलिक बनाने जा रहे हैं। सत्यपाल मलिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं आैर वर्तमान में बिहार के राज्यपाल हैं। अब उन्हे जम्मू कश्मीर ? का राज्यपाल बनने का अवसर मिला है। दरअसल केंद्र सरकार ने बुधवार काे कई राज्याें में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इसी बदलाव में बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक काे जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है आैर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन काे बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। देश की राजनीति में यह इतिहास लिखा जाएगा क्याेंकि यह पहली बार है जब वेस्ट यूपी का लाल जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनने जा रहा है।

सत्यपाल मलिक के बारे में जानिए ये खास बातें

सत्यपाल मलिक वेस्ट यूपी के जिला बागपत के रहने वाले हैं। इनका मेरठ महानगर से भी सीधा नाता रहा है। इन्हाेंने मेरठ से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह राजनीतिक में आए। सत्यपाल मलिक जनता दल से अलीगढ़ के सांसद भी रहे। अलीगढ़ लाेकसभा क्षेत्र से सत्यपाल मलिक ने वर्ष 1989 में जनता दल से चुनाव लड़ा था आैर सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1996 में सत्यपाल मलिक ने समाजवादी पार्टी के टिकट चुनाव लड़ा आैर वह हार गए। सत्यपाल मलिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनका चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश ही रहा है। सत्यपाल वर्तमान में भारतीय जनता पर्टी में हैं लेकिन भाजपा के अलावा वह भारतीय क्रांति दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आैर जनता दल, लाेकदल आैर समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं।

30 सिंतबर 2017 काे बने थे बिहार के राज्यपाल

सत्यपाल मलिक ने 30 सितंबर 2017 काे पिछले वर्ष बिहार के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। इनका जन्म देश की आजादी से एक वर्ष पूर्व 25 दिसम्बर 1946 काे बागपत में हुआ था। वर्तमान में इनकी आयु लगभग 71 वर्ष है आैर वेस्ट की राजनीति में सत्यपाल मलिक बड़ा नाम है।

Published on:
21 Aug 2018 08:06 pm