4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: लाल चौक पर फहरा रहा था तिरंगा, मारपीट के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर की राजधानी स्थित प्रसिद्ध लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर एकबार विवाद हुआ है।
2 min read
Google source verification
jammu

कश्मीर: लाल चौक पर फहरा रहा था तिरंगा, मारपीट के बाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में सुरक्षा चाक चौबंद है। हर संवेदनशील इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं जम्मू कश्मीर की राजधानी स्थित प्रसिद्ध लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर एकबार विवाद हुआ है। यहां युवाओं को एक समूह को तिरंगा फहराने से रोका गया है। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर तिरंगा फहराने की कोशिश करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया।

क्लॉक टावर पर फहराना चाहते थे तिरंगा

न्यूज एजेंसी के मुताबिक 14 अगस्त को की दोपहर कुछ युवाओं को समूह लाल चौक पर तिंरगा लेकर पहुंचा। ये लोग क्लॉक टावर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब युवाओं को समूह तिंरगा फहरा रहा था, तभी स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें रोकने लगे। खबर मिलते भारी तादात में सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंच कर हस्ताक्षेप कर मामले को सुलझाने लगे। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और लोगों को वहां खदेड़ दिया और झंडा फहराने की कोशिश कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, राज्यसभा सदस्यता निलंबित करने की मांग

झंडा फहराने पर होता है विवाद

बता दें जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थित लाल चौक अक्सर सुर्खियों में रहता है। राष्ट्रीय पर्व के दौरान यहां पहले भी कई बार तिरंगा फहराने को लेकर विवाग हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले शख्स की तलाशी ली जा रही है।

एलओसी पर बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस से पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के चलते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खबर है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सीमा पार से घुसपैठिए भारत की सीमा में दाखिल हो सकते हैं। घुसपैठियों को रोकने के लिए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग