सहारनपुर

दुस्साहस : बीच रास्ते स्कूल बस रुकवाकर छात्रा से छेड़छाड़

Highlights सामने बाइक गिराकर रुकवाई स्कूल बस और करने लगा छेड़छाड़ विरोध करने पर धमकी देकर भागा पुलिस कर रही मामले की जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 9:02 AM IST
saharanpur
दुस्साहस : बीच रास्ते स्कूल बस रुकवाकर छात्रा से छेड़छाड़

सहारनपुर। चिलकाना थाना क्षेत्र में दुस्साहस के साथ छेड़छाड़ करने वाली घटना सामने आई है। शोहदे ने स्कूली बस को रुकवाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रिंसिपल ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया तो पुलिस ने स्कूल के ही छात्र को हिरासत में लिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला UP Crime News.Crime News In Hindi

चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं बस से घर लौटते हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी छात्र छात्राएं रोजाना की तरह बस में बैठकर घर के लिए रवाना हुए लेकिन जैसे ही बस धाेलाहेड़ी पुल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक युवक ने बस को ओवरटेक किया और अपनी बाइक बस के सामने गिरा दी। ऐसा करने से बस रुक गई। बस के रुकने पर छात्र बस में चढ़ गया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बताया जाता है कि, जब चालक ने इसका विरोध किया तो धमकी देते हुए फरार हो गया।

मामला जब स्कूल के प्रिंसिपल के सामने आया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। चिलकाना थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि दसवीं के एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है लेकिन अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on: