पांच इंजीनियर के हट जाने के बाद सहारनपुर जल निगम में अब 11 इंजीनयर ही रह गए हैं। अधीक्षण अभियंता जल निगम राजेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि जल निगम में तैनात उन सभी 5 इंजीनियरों को हटाने के पत्र थमा दिए गए हैं। यह भर्ती 2016-17 वित्तीय वर्ष में हुई थी। जिन पांच जूनियर इंजीनियर को हटाया गया है उनका नाम सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, मोहम्मद आकिब, प्रशांत कुमार व आकांक्षा चौधरी शामिल हैं।