सहारनपुर

Smart City सहारनपुर में होगी UP की पहली ISO कलेक्ट्रेट, बनेगी नजीर

सहारनपुर कलेक्ट्रेट को मिलेगा ISO का दर्जा यूपी में नजीर हाेगी सहारनपुर की कलेक्ट्रेट यूपी की पहली ISO प्रमाणित कलक्ट्रेट का मिलेगा दर्जा

less than 1 minute read
saharanpur

सहारनपुर।smart city Saharanpur की कलेक्ट्रेट Uttar Pradesh की पहली ISO प्रमाणित कलेक्ट्रेट होगी। इसके लिए Collectorate में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को नया रूप देने की तैयारी चल रही है। सब कुछ याेजना के तहत पूरा हुआ ताे सहारनपुर की कलक्ट्रेट पूरे यूपी में नजीर बनेगी।

सहारनपुर जिलाधिकारी District magistrate आलोक कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, कलेक्ट्रेट को ISO सर्टिफिकेशन के लिए डिजाइन किया जा रहा है। आने वाले समय में सहारनपुर की कलेक्ट्रेट उत्तर प्रदेश की पहली आईएसओ प्रमाणित कलेक्ट्रेट होगी। उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई भी कलेक्ट्रेट आईएसओ प्रमाणित नहीं है। अब स्मार्ट सिटी सहारनपुर की कलेक्ट्रेट को नया रूप दिया जा रहा है और नए तरीके से परिसर काे डिजाइन किया जा रहा है।

सहारनपुर की पुलिस लाइन को मिल चुका है ISO का दर्जा

सहारनपुर पुलिस लाइन को पहले से ही आईएसओ का दर्जा मिल चुका है। पूर्व में सहारनपुर एसएसपी रहे आईपीएस बबलू कुमार ने सहारनपुर पुलिस लाइन और गागलहेड़ी थाने को आईएसओ का सर्टिफिकेशन दिलाया था। उस दौरान सहारनपुर का गागलहेड़ी थाना स्मार्ट थाना था और मॉडल थाने के रूप में गागलहेड़ी थाने को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
12 Jul 2019 12:04 pm
Also Read
View All