सहारनपुर

कांग्रेस के पूर्व विधायक के बाद अब सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी छाेड़ी पार्टी, हाे लिए भाजपा के साथ

Highlights कांग्रेस के पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भी छाेड़ी पार्टी उप चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा काे भाजपा का झटका

less than 1 minute read
bjp

सहारनपुर। गंगाेह उप चुनाव से पहले सहारनपुर (Saharanpur) में भाजपा ( Bjp) ने कांग्रेस (Congres) के बाद अब समाजवादी (Spa) पार्टी काे भी झटका दे दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और पसीसी (PCC Congress) सदस्य के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।

तीनों पार्टियाें के नेता समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हाे गए। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील चाैधरी और कांग्रेस के पीसीसी सदस्य संजय वीर राणा समेत अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र विश्वकर्मा व कई गांव के प्रधानों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

इन सभी काे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में गंगाेह क्षेत्र में दूसरी पार्टियाें के नेताओं की आस्था भाजपा में जगने पर गंगाेह उप चुनाव की राजनीति में भूचाल आ गया है। 18 अक्टूबर काे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ भी गंगाेह क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे। सूत्रों की माने ताे कुछ अन्य नेता उस दिन भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
11 Oct 2019 07:49 pm
Also Read
View All