सहारनपुर

2 वर्ष पूरे होने पर मेयर बोले अपने कार्यकाल से संपूर्ण रूप से संतुष्ट नहींं. देखें वीडियो

Highlights 2 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया जश्न मेयर और नगर आयुक्त ने गिनाए कार्य केक काटकर मनाया गया जश्न
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 9:02 PM IST
mayor_1.jpg
mayor saharanpur

सहारनपुर। 2 वर्ष पूरे होने पर सहारनपुर मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने 2 वर्ष के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि आने वाले 3 वर्षों में सहारनपुर को शहर काे देश के स्मार्ट शहरों जैसा बनाने की योजनाओं पर काम चल रहा है। यह अलग बात है कि इस दौरान एक सवाल के जवाब में मेयर ने यह भी कहा कि मैं अपने 2 साल के कार्यकाल से पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं हूं। यानि इस अवधि में उन्होंने जो कार्य कराए हैं उनसे वह पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं हैं।

Saharanpur Smart City स्मार्ट सिटी सहारनपुर के निगम बनने के बाद चुने गए मेयर के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे हुए तो उन्होंने अपने 2 वर्ष के कार्यों का ब्यौरा रखते हुए 2 वर्ष पूरे होने का केक काटकर जश्न मनाया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों के समक्ष अपने सभी कार्यों का लेखा-जोखा रखा और आगामी 3 वर्ष की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से बताया कि 2 वर्ष में सहारनपुर की दो बड़ी समस्याओं का निवारण हुआ है। सहारनपुर पहला ऐसा निगम है जिसने वेस्ट डंपिंग यानी कचरा निस्तारण के लिए जमीन खरीदी है। दूसरा उन्होंने बड़ी कामयाबी बताया कि सहारनपुर में बस अड्डा एक बड़ी समस्या थी और बस अड्डे के लिए अब जमीन खरीद ली गई है। खरीदी गई जमीन पर कार्य भी शुरू हो गया है।

बाेले कि आने वाले वर्षों में उन्होंने सहारनपुर से अतिक्रमण को हटवाने और कचरा प्रबंधन के साथ साथ शहर के अंदर चल रही डेयरियों को बाहर निकलवाने और स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाए जाने पर जोर देने की बात कही। इस दौरान सभी पार्षद और नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि हमने जल प्रबंधन किया है और अब 24 घंटे जल की सप्लाई नहीं होती। केवल उन घंटों में जल सप्लाई होती है जब पानी की आवश्यकता हो। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हमारी योजना है कि उन लोगों पर दंड भी लगाया जाएगा जो पानी का दुरुपयोग करते हैं या पानी को बेवजह बहाते हैं यह अलग बात है कि पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में मेयर ने अभी इस मामले पर अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा है, उन्होंने यही कहा है कि अभी इस बारे में सोचा जा रहा है। ऐसा जरूरी नहीं है कि लोगों पर लगाया जाए।

Updated on:
12 Dec 2019, 9:02 PM IST
Published on: