प्रथम दृष्टया जाम लगाने वाले इन युवाओं काे देवबंद दारूल से ताल्लुक रखने वाले छात्र (तलबा) माना जा रहा था लेकिन इस घटना के कुछ ही देर बाद देवबंद दारूल उलूम के माोहतमिम अबुल कासिम नाेमानी का बयान आया और उन्हाेंने कहा कि प्रदर्शन का यह तरीका उन्हे पसंद नहीं। इस तरह के प्रदर्शन का वह विराेध करते हैं जिससे जनता काे परेशानी हाे। उन्हाेंने साफ कह दिया कि इस घटना का दारुल उलूम देवबंद या दारूल उलूम के किसी भी मदरसे से काेई ताल्लुक नहीं है।