सहारनपुर

अचानक बदला माैसम, गरज के साथ बरसे बदरा

Highlights दिनभर माैसम में गरमाहट के बाद शाम काे अचानक बदला माैसम, रात हाेते ही बरसने लगे बदरा।

less than 1 minute read
rainsaharanpur.jpg
rain

सहारनपुर। दिनभर धूंप के बाद गुरुवार काे सहारनपुर में अचानक माैसम बदल गया। रात आठ बजे गरज के साथ बदरा बरस उठे। बरसात ने गर्मी से ताे राहत दिलाई लेकिन गन्ना किसानों की चिंता एक बार फिर से बढ़ गई।

( weather update ) सहारनपुर में बुधवार काे तेज धूंप थी। गुरुवार काे भी माैसम गरम ही रहा। यह अलग बात है कि बुधवार की अपेक्षा गुरुवार काे माैसम में गर्मी कम थी लेकिन दिन में धूंप ने लाेगाें काे पसीना बहा देने वाली गर्मी का अहसास कराया था। शाम काे माैसम में हल्का बदलाव महसूस किया गया। रात आठ बजे अचानक माैसम तेजी से बदलाा और गरज के साथ बादल बरस उठे।

सहारनपुर उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं यूपी काे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से जाेड़ती है। यहां सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों का भी कुछ हिस्सा आता है। पहाड़ी इलाका नजदीक हाेने की वजह से यहां माैसम उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा तेजी से बदलता है। गुरुवार काे रात काे अचानक हुई इस बरसात के पीछे इसी काे कारण माना जा रहा है।

बरसात ( bad weather ) ने गन्ना किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल जिले में चीनी मिले बंदी की कगार पर हैं। ऐसे में जिन किसानों के पास गन्ना बचा है उनके लिए यह बरसात चिंता वाली है। अच्छी बात यह है कि शामली और मुजफ्फरनगगर में बरसात का असर नहीं दिखा। सहारनपुर में ही बरसात हुई।

Updated on:
04 Jun 2020 09:08 pm
Published on:
04 Jun 2020 09:06 pm