
घर पर नहीं आएगा बिजली बिल, औसत रीडिंग के आधार पर जारी बिल का आएगा एसएमएस
Saharanpur. पावर कॉरपोरेशन और बिल गड़बड़ी का नाता पुराना है लेकिन यह खबर आपको हैरान कर देगी। इस बार पावर कॉरपोरेशन ने सहारनपुर के एक किसान के घर का बिल दस लाख रुपये बना दिया। किसान ने जब दाे महीने का बिजली बिल दस लाख देखा तो उसके हाेश उड़ गए। किसान ने अब जिलाधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की है।
नकुड थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मण माजरा के रहने वाले किसान धर्म सिंह के अनुसार बुधवार को वह बिजली घर में अपने बकाए बिल का भुगतान करने पहुंचे थे। जब उन्होंने काउंटर से डुप्लीकेट बिल निकलवाया तो बकाया बिल का ग्राफ देखकर होश उड़ गए। किसान को उम्मीद थी कि 2 महीने का अधिकतम बिल दाे हजार रुपये तक आ सकता है लेकिन पावर कॉर्पोरेशन ने किसान काे दस लाख रुपये का बिल थमा दिया।
किसान की मानें तो उनका उत्पीड़न यहीं तक नहीं रुका। जब उन्होंने बिजली घर पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से बात की तो उन्हें कोई रास्ता नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की ओर से उन्हे काेई मदद नहीं दी गई। लॉक डाउन ( lockdown ) में जब लोगों के पास रोजगार नहीं हैं किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा और सब्जी किसान कम दाम मिलने की वजह से फसल को खेत में ही बर्बाद करने पर मजबूर हैं ताे ऐसे में किसान के साथ पावर कॉरपोरेशन ने जो किया है वह बेहद परेशान करने वाला है।
जब किसान को कोई रास्ता नहीं मिला और बिजलीघर से भी किसान की काेई सुनवाई नहीं हुई और अधिकारियों से कोई सटीक आश्वासन नहीं मिला तो किसान ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से गुहार लगाई। किसान की बात सुनकर जिला अधिकारी भी हैरान रह गए। फिलहाल जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले में जांच बैठा दी है। किसान को आश्वासन दिया है कि उनका बिल ठीक होगा। इतना ही नहीं इस लापरवाही पर कार्यवाही भी की जाएगी।
Updated on:
04 Jun 2020 04:49 pm
Published on:
04 Jun 2020 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
