
बुलंदशहर। जनपद में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कंटेंटमेंट जोन इलाके में भी चोरी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला सिंकदराबाद के मोहल्ले कायस्थ वाडा का है। जहां कोरोना पीड़ित के बंद पड़े मकान में चोरो ने धावा बोल दिया और घर में से रखे लाखों रुपए के सामान को लेकर फरार हो गए। वहीं आस-पड़ोस के लोगों ने जब मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, बुलंदशहर के सिकंदराबाद के मोहल्ले कायस्थ वाडा में रिटायर बैंक कर्मचारी की कोरोना के चलते 15 दिन पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उनके परिवार के लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। इसके बाद बुधवार की देर रात कंटेंटमेंट जोन में बंद पड़े मकान में चोरों ने धावा बोल दिया और घर में रखे लाखों रुपए के सामान को लेकर चोर फरार हो गए।
जब सुबह हुई तो पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा दिखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई। वही मौके पर पहुंचे सीओ गोपाल चौधरी ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जो मृतक दिनेश मित्तल हैं, उनकी मौत हो गई थी और उनकी पत्नी और कोरेन्टीन सेंटर में हैं। जैसे ही तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Updated on:
4 Jun 2020, 3:06 PM IST
Published on:
4 Jun 2020, 3:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.