26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव, तीन कार्यालय किए गए सील, स्टाफ में दहशत का माहौल

Highlights: -सहायक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्राधिकरण में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है -यह बाबू आखिरी बार गुरुवार को कार्यालय आया था -बीमार होने पर उसको सेक्टर-128 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jun 2020, 12:13 PM IST

हरियाणा में 29 नए Coronavirus पॉजिटिव केस, दर्जनों मरीज ठीक हुए

हरियाणा में 29 नए Coronavirus पॉजिटिव केस, दर्जनों मरीज ठीक हुए

नोएडा। सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय के ग्रुप हाउसिंग में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। कोरोना की पुष्टि होने के कारण व्यावसायिक के साथ-साथ संस्थागत और भवन कार्यालय को सील कर दिया गया है। कार्यालय को सेनिटाइजेशन के लिए सील कर कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। व्यावसायिक विभाग में कार्यरत 10 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें घर से ही काम करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें ; Lockdown खुलते ही बदमाशों पर कहर बनकर टूटी पुलिस, 5 घंटे के अंदर 3 एनकाउंटर

दरअसल, नोएडा प्राधिकरण में तैनात सहायक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद यहां पर गहनता से संक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। यह बाबू आखिरी बार गुरुवार को कार्यालय आया था। इसके बाद बीमार होने पर उसको सेक्टर-128 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल से पहले ही कोरोना की पुष्टि इस बाबू में हो चुकी थी। प्राधिकरण के ओएसडी सहित चार कर्मचारियों के नमूने ले लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट गुरुवार को आएगी।

यह भी पढ़ें: पूर्व सैनिक समेत तीन ने कोरोना से तोड़ा दम, 16 नए मरीज मिलने से संख्या पहुंची 473

वहीं सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर व्यावसायिक के अलावा भवन और संस्थागत कार्यालय को सील कर दिया गया है। ये तीनों कार्यालय भूतल पर हैं। ये कार्यालय सील करने के बाद इन तीनों के साथ-साथ प्राधिकरण के सभी कार्यालय में गहनता से संक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया गया। प्राधिकरण के ओएसडी ने बताया कि व्यावसायिक विभाग में कार्यरत करीब 10 कर्मचारियों के आने पर रोक लगा दी गई है। व्यावसायिक को छोड़कर संस्थागत व भवन कार्यालय एक-दो दिन में खोले जा सकते हैं।