26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की पूर्व विधायक के भतीजे ने की आत्महत्या, सूचना मिलते ही मंत्री और नेताओं ने लगा दी दौड़

Highlights: -मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी सिविल लांइस का है -भाजपा की पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल के भतीजे ने बुधवार की देर शाम आत्महत्या कर ली -उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jun 2020, 4:22 PM IST

screenshot_from_2020-06-04_16-12-08.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक के भतीजे और भाजपा वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल ने अपने ही घर में अपनी लाईसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। इसी दौरान प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित भारी संख्या में भाजपा नेता उनके आवास पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : Corona से मरने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी के घर चोरी, क्वारंटीन सेंटर में है परिवार, नहीं दर्ज हो सकी FIR

दरअसल, मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी सिविल लाइंस का है। जहां भाजपा की पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल के भतीजे व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके संजय अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल ने बुधवार की देर शाम अपने घर पर ही अपनी लाईसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके आत्महत्या करने का खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव, तीन कार्यालय किए गए सील, स्टाफ में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया और सिविल लाईन थाना प्रभारी डी.के. त्यागी तत्काल पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। सीथ हीी मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मामले की सूचना पार्टी के लोगों को मिली तो उनके घर पर भाजपा नेताओं का तांता लग गया। जिसके बाद प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता उनके निवास स्थान पर पहुंचे। घटना के बाद भाजपा नेता संजय अग्रवाल और उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरपुर

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग