सहारनपुर

स्मार्ट सिटी सहारनपुर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए इस अंदाज में निकले भाजपाई, देंखे वीडियाे

भारतीय जनता युवा माेर्चा के पदाधिकारियाें ने साेमवार काे हार्ट अॉफ सिटी सहारनपुर ''घंटाघर चाैक'' से धरना स्थल तक जागरूकता रैली निकाली
2 min read
saharanpur news
bjp

सहारनपुर।
मुख्यमंत्री की लोक सभा संचालन समिति की मीटिंग के तुरंत बाद भाजपाई भी एक्शन में आ गए हैं। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर मैं रैली निकाली और स्मार्ट सिटी के लाेगाें से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। सुबह करीब 11:00 बजे बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहारनपुर घंटाघर चौक के पास स्थित खादी भवन पहुंचे। यहां स्मार्ट सिटी के मेयर संजीव वालिया भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी को सफाई करनी चाहिए और दूसरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए प्रधानमंत्री के अभियान के तहत पूरे देश में साेमवार काे भाजपाई यह अभियान चला रहे हैं आैर इसी कड़ी में सहारनपुर में भी यह जागरूकता रैली निकाली जा रही है।

घंटाघर से रामलीला मैदान तक पहुंचे युवा कार्यकर्ता
हाथों में बैनर लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदस्य और पदाधिकारी सहारनपुर शहर के बीचोबीच घंटाघर चौक पर इकट्ठा हुए और यहां गांझी आश्रम पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया और गांधी आश्रम से हाथों में बैनर लेकर यह पदाधिकारी कोर्ट रोड होते हुए हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पहुंचे। इस बीच रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दाैरान इन्हाेंने कहा कि सफाई बेहद जरूरी है। सफाई मात्र से कई तरह के राेग स्वतः ही खत्म हाे जाते हैं।

मुख्य रूप से ये रहे शामिल
इस अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, कार्यक्रम प्रवासी अंकुर राणा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जसबीर माेगा, माेनिका सिंह, वर्षा चाैपड़ा, रितिका शर्मा, निकिता मनुजा, मनीष आदि शामिल रहे।

Updated on:
01 Oct 2018 11:28 pm
Published on:
01 Oct 2018 11:28 pm