सहारनपुर

वैलेंटाइन डे से पहले युवती से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

Highlights कॉलेज में कार्यरत युवती से कर रहा था छेड़छाड़ विराेध करने पर दे रहा था जान से मारने की धमकी युवती हिम्मत कर थाने पहुंची ताे हुई गिरफ्तारी  
less than 1 minute read
सहारनपुर
युवती

सहारनपुर। वैलेंटाइन डे 2020 से पहले सहारनपुर पुलिस ने एक शिक्षक को कॉलेज में ही कार्यरत युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
युवती ने तीन दिन पहले जनकपुरी थाना पहुंचकर तहरीर दी थी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: महंगी पड़ी लापरवाही: सहारनपुर बेसिक शिक्षा अधिकारी के गिरफ्तारी के वारंट जारी
घटना सहारनपुर की है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित बीएएमएस विभाग में नियुक्त युवती ने जनकपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि चार फरवरी 2020 को बीटीसी विभाग के शिक्षक रविंद्र ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट कर दी थी। यह भी आरोप है कि, आरोपी शिक्षक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने पीड़िता की इस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब वैलेंटाइन डे से पहले ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
09 Feb 2020 10:55 pm
Published on:
09 Feb 2020 10:55 pm