सहारनपुर

कोरोना कर्मवीर: लॉक डाउन में भी दिन-रात ड्यूटी कर रहे निगमकर्मी

Highlights संक्रमण के खतरे के बीच हर शिकायत पर पहुंच रही टीम लॉक डाउन के बीच भी व्यवस्थाओं काे रख रहे दुरूस्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2020, 8:43 PM IST
lights.jpg
lights

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जाे लाेग फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं उन्हे ताे आप देख ही रहे होंगे लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दिन रात पर्दे के पीछे भी ड्यूटी कर रहे हैं और कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भी आपकी सेवा में लगे हुए हैं।

पॉवर कार्पोरेशन Power Corporation और निगम के कर्मचारी भी इन्हीं कोरोना कर्मवीरों में शामिल हैं। कोर्ट रोड पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर रहे कोरोना कर्मवीरों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वह नगर निगम की कार्यदाई संस्था EESL की एकता इंंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं। बताया कि, उन्हें लॉक डाउन में स्ट्रीट लाइट समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्ट्रीट लाइट पर काम कर रहे दीपक और मेमचंद ने बताया कि, वह संक्रमण के खतरे के बीच एहतियात बरतते हुए अपने कार्यों को पूरा कर रहे हैं। टीम के साथ चल रहे इंजीनियर तुषार ठाकुर और सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि उनकी टीम 24 घंटे कॉल पर मौजूद है। दिनभर वह काम करते हैं और रात में आपात काल में भी उनकी टीम मौके पर पहुंचती है। इस टीम के सदस्यों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण में डर तो उन्हें भी लगता है लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। कार्य के दौरान वह पूरी तरह से सावधानी बरतते हैं और सैनिटाइजर वे मास्क का प्रयोग करते हैं।

Updated on:
27 Apr 2020, 8:43 PM IST
Published on: