कावड़ यात्रा काे देखते हुए कल यानि शनिवार से मुख्य मार्गाें पर बड़े वाहनाें के लिए रूट डायवर्ट हाे जाएगा आईए जनते हैं क्या है वैक्लिप व्यवस्था
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा काे देखते हुए शनिवार यानि 28 जुलाई से सहारनपुर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है। एसएसपी सहारनपुर उपेंद्र कुमार अग्रवाल के मुताबिक28 जुलाई की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू हाे जाएगा। यह डायवर्जन प्लान अगले आदेशाें तक लागू रहेगा।
डायर्वजन के दाैरान यह रहेगी व्यवस्था
अम्बाला से देहरादून की ओर जाने वाले (समस्त वाहन) यमुनानगर से यमुना ब्रिज शाहजंहापुर चैक पोस्ट से हाेते हुए चिलकाना से गन्देवड से कलसिया से छुटमलपुर हाेते हुए देहरादून की ओर जायेंगे।
देहरादून या हरिद्वार की ओर से आने वाले (समस्त वाहन) जिन्हे अम्बाला की ओर जाना है। छुटमलपुर से कलसिया हाेते हुए गन्देवड से चिलकाना से शाहजंहापुर से यमुना ब्रिज होते हुये अम्बाला की ओर जायेंगे।
देहरादून/ हरिद्वार से शामली की ओर जाने वाले (समस्त वाहन) छुटमलपुर से कलसिया तिराहा से गन्देवड, चिलकाना से शाहजंहापुर से नकुड से गंगोह से नानोता से हाेते हुए शामली/दिल्ली की ओर जायेगें।
दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले (समस्त वाहन) जिन्हे देहरादून/ हरिद्वार की ओर जाना है। नानोता से गंगोह से नकुड से शाहजंहापुर से चिलकाना से गन्देवड से कलसिया से छुटमलपुर होकर जायेगें।
देहरादून/हरिद्वार से मुजफ्फर नगर की ओर जाने वाला (समस्त वाहन) छुटमलपुर से भगवानपुर से पुहाना से लखनौती चौराहा से चौकी मंगलोर रोड देवबन्द से रोहाना के रास्ते होकर जायेगें।
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले (समस्त वाहन) जिन्हे देहरादून/हरिद्वार की ओर जाना है। रोहाना से चौकी मंगलोर रोड देवबन्द से लखनौती चौराहा से पुहाना से भगवानपुर से छुटमलपुर होकर जायेगें।
दिल्ली शामली की ओर से आने वाले (हल्के वाहन/यात्री बस) जिन्हे सहारनपुर/देहरादून/हरिद्वार की ओर जाना है वह हसनपुर चौक से कलैक्ट्रेट तिराहा से दीवानी तिराहा से थाना सदर बाजार के सामने से विश्वकर्मा चौक से अस्पताल चौक से अम्बेडकर चौक से लिंक रोड से पहलवान पीर से भारत माता चौक से पुवांरका तिराहा से बरौली से छुटमलपुर से होकर जायेगें।
देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले (हल्के वाहन/यात्री बस) जिन्हे सहारनपुर/शामली/दिल्ली की ओर जाना है वह छुटमलपुर से बरौली से पुवांरका तिराहा से भारत माता चौक से पुरानी चुंगी से नवाबगंज चौक से लिंकरोड से अम्बेडकर चौक से अस्पताल चौक से विश्वकर्मा चौक से सदर तिराहे से पुलिस लाइन के सामने से कलैक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक से नानौता के सामने से होकर जायेंगे।
अंबाला से शामली/दिल्ली की ओर जाने वाला (समस्त वाहन) चौकी शाहजंहापुर से नकुड से अम्बेहटा से गंगोह से नानौता से होकर जाएंगे।
शामली/दिल्ली की ओर से आने वाले (समस्त वाहन) जिन्हे अम्बाला की ओर जाना है वह नानौता से गंगोह से नकुड से चौकी शाहजंहापुर होकर जायेगा।
मुजफ्फरनगर से अम्बाला की ओर जाने वाले (समस्त वाहन) देवबन्द से बडगांव से संजय चौक नानौता से गंगोह से नकुड से चौकी शाहजंहापुर होकर जाएंगे।
अम्बाला से मुजफ्फर नगर की ओर जाने वाले (समस्त वाहन) चौकी शाहजंहापुर से नकुड से गंगोह से संजय चौक नानौता से बडगांव होकर जाएंगे।
नागल की ओर से आने वाले (हल्के वाहन) जिन्हे सहारनपुर की ओर आना है वह विश्वकर्मा चौक से अस्पताल चौक से अम्बेडकर चौक से होकर आयेंगे।
सहारनपुर से नागल की ओर जाने वाले (हल्के वाहन/यात्री बस) वे लिंक रोड से होकर अम्बेडकर चौक से अस्पताल चौक से विश्वकर्मा चौक से होकर जायेगें।
विकास नगर/बेहट की ओर से आने वाले (हल्के वाहन/यात्री बस) जिन्हे सहारनपुर नगर/शामली/दिल्ली की ओर जाना वे थाना कोतवाली देहात से पुरानी चुंगी से नवाबगंज चौक से लिंक रोड से अम्बेडकर चौक से अस्पताल चौक से विश्वकर्मा चौक से सदर तिराहे से पुलिस लाइन के सामने से कलैक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक से रामपुर मनिहारन से नानौता से होकर जायेंगे।
दिल्ली शामली की ओर से आने वाले हल्के वाहन जिन्हे सहारनपुर नगर/विकास नगर की ओर जाना है वह हसनपुर चौक से कलैक्ट्रेट तिराहा से दीवानी तिराहा से थाना सदर बाजार के सामने से विश्वकर्मा चौक से अस्पताल चौक से अम्बेडकर चौक से लिंकरोड से पहलवानपीर से भारत माता चौक से पुरानी चुंगी से थाना कोतावाली देहात के सामने से होकर बेहट से होकर कलसिया से छुटमलपुर से होकर जायेगें।
कांवड मेले के दौरान काँंवड पैदल मार्ग किसी भई भी तरह के वाहनाें का आवागमन नहीं हाेगा पूर्ण प्रतिबंध हाेगा।
दिल्ली/शामली/सहारनपुर नगर की ओर से आने वाला समस्त यातायात चौकी शाहजंहापुर से चिलकाना से मिर्जापुर से बादशाहीबाग से विकासनगर से पांवटा साहिब से खिजराबाद से छछरौली से जगाधरी से यमुनानगर जायेगा।
हरिद्वार/देहरादून से आने वाले समस्त वाहन जिसे यमुनानगर/अम्बाला की ओर जाना है, वह बेहट से मिर्जापुर बादशाहीबाग से विकास नगर से पांवटा साहिब से खिजराबाद से छछरौली से जगाधरी से यमुनानगर जाएंगे।