9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश के इस ऐलान से महिलाओं के खिले चेहरे, भाजपाइयों के उड़े होश

महिलाओं ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा स्वागत योग्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 26 Jul 2018, 6:48 PM IST

akhilesh yadav

अखिलेश के इस ऐलान से महिलाओं के खिले चेहरे, भाजपाइयों के उड़े होश

सहारनपुर. पूर्व की सपा सरकार में गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना को योगी राज में बंद किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ऐलान से सरकार और भाजपा के होश उड़ा दिए हैं। अखिलेश यादव ने गुरुवार को ऐलान किया कि भाजपा सरकार ने भले गरीब महिलाओं की पेंशन बंद कर दी हो, लेकिन अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनीं तो वे गरीब महिलाओं को 500 की जगह 2000 रुपए की पेंशन देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश की गरीब महिलाओं के चेहरे खिल गए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान पर आधी आबादी ने कहा है कि घोषणा तो अच्छी है। महिलाओं के बारे में सभी को सोचना चाहिए और आर्थिक रुप से महिलाओं की सहायता की भी आवश्यकता है, लेकिन अगर यह वादे केवल सत्ता हासिल करने के लिए किए जा रहे हैं तो यह उचित नहीं होगा। वहीं, अखिलेश के इस बयान से भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। दरअसल, सपा और बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा अब तक प्रदेश में एक भी उपचुनाव नहीं जीत पाई है। ऐसे में अखिलेश यादव के इस ऐलान से भाजपा की दिक्कतें और बढ़ सकती है।

यह भी देखेंः लोकदल के मुखिया अजित सिंह नहीं लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव, ये बताई वजह

क्या कहती हैं महिलाएं
सहारनपुर जेल चुंगी पर रहने वाली महिला पद्मावती कहती हैं कि अगर अखिलेश यादव ने ऐसी घोषणा की है तो यह उन की घोषणा स्वागत योग्य है और महिलाओं के लिए सरकारों को काम करना चाहिए, जो गरीब महिलाएं हैं। उनकी मदद के लिए सरकार को इस तरह के कदम जरूर उठाने चाहिए। सहारनपुर की नुमाइश कैंप कॉलोनी की रहने वाली महिला सुशीला कहती है कि घोषणा अच्छी है। अगर ऐसा विचार पूर्व मुख्यमंत्री के मन में आया है और वह वाकई महिलाओं की मदद करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आने पर वह ऐसा करते हैं तो आधी आबादी उनके साथ खड़ी होगी, लेकिन सरकार आने से पहले इस तरह की घोषणा पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है।

यह भी देखेंः इस भाजपा नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ कह दी ऐसी बात, जिसकी किसी को नहीं थी कल्पना

अखिलेश के इस ऐलान पर आवास विकास की रहने वाली उमा शर्मा कहती हैं कि उन्हें यह सत्ता हथियाने का तरीका लगता है, क्योंकि आधी आबादी यानी महिलाए इस स्थिति में है कि जिस ओर बढ़ जाए कुछ और सरकार बन जाए। यही कारण है कि अखिलेश यादव किस तरह की घोषणा कर रहे हैं। उमा शर्मा यह भी कहती हैं कि अगर उन्होंने महिलाओं के बारे में ऐसा सोचा है तो उनका यह सोचना स्वागत के योग्य है और सरकार आने के बाद उन्हें वाकई महिलाओं के लिए इस तरह के कदम उठाने चाहिए़़।