विकृत मानसिकता के युवक ने किया घटना को अंजाम देने का प्रयास बच्ची के शाेर मचाने पर इकट्ठा हुए लाेगाें काे देखकर भाग गया आराेपी
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) बसंत पंचमी से पहले पतंग का लालच देकर एक महज सात साल की बच्ची से रेप का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। बच्ची के शोर मचाने पर इस घटना का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची के परिवार जनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
( rape in up ) घटना कुतुबशेर थाना क्षेत्र की है। सर्किट हाउस रोड पर एक बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। आरोपों के अनुसार शुक्रवार की शाम को पड़ोस का ही एक युवक पतंग दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। यह युवक बच्ची को खाली पड़े मकानों में ले गया जहां उसके साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची ने शोर मचाया तो शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी युवक वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इंस्पेक्टर कुतुबशेर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।