सहारनपुर

टीटीई ने टिकट मांगा तो दरोगा ने चलती ट्रेन में सुनाई गालियां, वीडियाे वायरल

टीटीई को मारने की भी धमकी गालीबाज दरोगा का वीडियो वायरल
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 7:55 PM IST
police.jpg
police

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर ( Saharanpur ) टिकट पूछने पर जीआरपी के एक दरोगा का टीटीई ( tte ) को गाली देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो चलती ट्रेन का है. बताया जा रहा है कि जब टीटीई ने दरोगा से टिकट मांगा तो वह आग बबूला हो गए और टीटीई को जमकर गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं दरोगा ने आगे बढ़कर थप्पड़ मारने की भी बात कही. वीडियो वायरल होने के बाद अब दरोगा के खिकफ इस पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है.

वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। करीब सात मिनट के वीडियो में आरोपी दरोगा टीटीई को जमकर गालियां देता हुआ दिखाई दे रहा है। टीटीई बार-बार यही कहता है कि आप गाली क्यों दे रहे हैं ? मैंने तो सिर्फ टिकट दिखाने की बात कही है। इस पर दरोगा अपना पास दिखाता है और कहता है कि लो मेरा पास चढ़ाओ। इस बीच में दरोगा टीटीई को थप्पड़ मारने की बात भी कहता है।

इस गालीबाज दरोगा का नाम फिरोज खान बताया जा रहा जो सहारनपुर जीआरपी थाने में तैनात है। वायरल वीडियो के बारे में पूछने पर जीआरपी के सहारनपुर थाना प्रभारी राशिद अली ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। फिलहाल यही बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुरादाबाद से सहारनपुर आ रही चलती ट्रेन का है। पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है। अगर वीडियो सही पाया जाता है तो आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
30 Mar 2021, 7:55 PM IST
Published on: