29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर के पेपर मिल में लगी भयंकर आग, शार्ट सर्किट वजह आई सामने

दमकल कर्मियों की टीमों ने देर रात तक आग की लपटों पर काबू पाया आग लगने के सही कारणाें का पता नहीं चल सका शॉर्ट सर्किट आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 30 Mar 2021, 7:40 PM IST

fire

पालघर के मोखदा इलाके में भीषण हादसा।

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर . होली पर सहारनपुर के पेपर मिल में अचानक आग लग गई। शाम को लगी आग की लपटें कुछ ही देर में काफी दूर तक फैल गई। आनन-फानन में दमकल कर्मियों की टीमों को बुलाया गया। कई टीमों ने देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा धड़ाम, ताबड़तोड़ बिजली कटौती से मेरठ में हाहाकार

गनीमत रही कि होली की वजह से मिल में छुट्टी थी और इसलिए वहां पर कर्मचारी मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों के ना होने की वजह से कोई जान हानि नहीं हुई लेकिन इस आग से काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। देर रात तक दमकल कर्मियों की टीमों ने आग की लपटों पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल यही आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। मिल प्रशासन का कहना है कि आग की इस दुर्घटना से कुल कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। देर रात्रि तक मिल प्रशासन दमकल कर्मियों की टीमों को काबू करने में ही लगा रहा।

यह भी पढ़ें: मथुरा: अवैध शराब की बिक्री रोकने पर पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत दो घायल

अब आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी सहारनपुर के पेपर मिल में आग लगने की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हर वर्ष पेपर मिल प्रशासन ऐसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए रिहर्सल भी करता है लेकिन जब रात यह दुर्घटना हुई तो रिहर्सल काम नहीं आ सका और दमकल कर्मियों की टीमों ने ही आग की लपटों पर काबू पाया।