29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा धड़ाम, ताबड़तोड़ बिजली कटौती से मेरठ में हाहाकार

Highlights: — गुस्साएं लोगों का बिजलीघर पर हंगामा — ध्वस्त हुए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे — अधिकारियों को मिलाते रहे नंबर नहीं उठा फोन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Mar 2021, 3:46 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। गर्मी से पहले ही निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे धड़ाम हो गए हैं। होलिका दहन से जारी विद्युत कटौती आज मंगलवार तक भी निर्बाध रूप से जारी रही। होलिका दहन के दिन तो बिजली ने जन्म अष्टमी पर हुई बिजली कटौती का भी रिकार्ड तोड़ दिया। होलिका दहन के दिन दिन में 10 घंटे मेरठ महानगर के कई इलाकों की बिजली बाधिक रही। जिसको लेकर लोगों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने पीवीवीएनएल के अधिकारियों को नंबर मिलाया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। शास्त्रीनगर के पॉश इलाके रंगोली बिजलीघर से जुड़े कई कालोनियों की लाइट दिन में 12 बजे ही चली गई जो कि देर रात 10 बजे के बाद आई। इस दौरान महानगर की करीब 25 फीसदी आबादी अंधेरे में रही।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर युवक ने लिखी सुसाइड करने की पोस्ट, बोला- पड़ोस की लड़कियां करती हैं परेशान

अंधेरे में ही लोगों ने होलिका दहन किया। कई घंटे तब लाइन नहीं आने पर गुस्साए लोग रंगोली बिजलीघर पहुंचे। जहां पर अधिकारियों के नहीं मिलने पर 132 मेडिकल उपकेंद्र जा पहुंचे। लेकिन आपूर्ति बहाल न होते देख आक्रोशित लोगों का सब्र टूट गया। लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस और चीफ इंजीनियर एसबी यादव मेडिकल उपकेंद्र पहुंचे।

चीफ इंजीनियर एसबी यादव ने बताया कि रंगोली बिजलीघर में लाइन में फाल्ट हो गया। इससे स्विचयार्ड की बसबार में तीन जगह और फाल्ट हो गए। इससे रंगोली बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 2 लाख उपभोक्ता प्रभावित हो गए। फाल्ट सुधारने के लिए बिजली अधिकारियों ने 132 केवी मेडिकल उपकेंद्र से रंगोली बिजलीघर की लाइन पर शटडाउन लिया। शाम 6.30 बजे रंगोली बिजलीघर के सभी फाल्ट ठीक कर लिए गए। इसके बाद 132 केवी मेडिकल उपकेंद्र से रंगोली बिजलीघर की आपूर्ति चालू करते वक्त ब्रेकर फट गया और 33 केवी लाइन में भी फाल्ट हो गया।

यह भी पढ़ें: होली पर दो पक्षों में जमकर पथराव, दिखा खौफनाक मंजर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बोर्ड के तैयारियों में बिजली कटौती बनी बाधा :—

बिजली की हो रही कटौती बोर्ड की तैयारियों में बाधा बनी हुई है। दिन में कई—कई बार जाने वाली बिजली के चलते छात्रों को पढाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों ताबड़तोड़ कटौती के चलते आक्रोश है। लोगों का कहना है कि भाजपा राज में अगर अभी से इसी तरह कटौती होती रही तो आने वाले दिनों में क्या होगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग