29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर दो पक्षों में जमकर पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Highlights: -मामला स्योहारा थाना क्षेत्र का है -पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया -घायलों का इलाज कराया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Mar 2021, 1:41 PM IST

img-20210330-wa0013.jpg

बिजनौर। होली के दिन एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष का बैनर फाड़ने को लेकर पहले कहासुनी हुई। बाद में यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव होने से 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद एसपी ने पथराव के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने बनाया ऐसा प्लान, शराब माफियाओं का हो जाएगा बुरा हाल

दरअसल, स्योहारा थाना क्षेत्र के तकिसराय मोहल्ले में होली के दिन रंग के दौरान दो पक्षों में बैनर फटने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वायरल हुआ है। इन वायरल वीडियो में दोनों पक्षों द्वारा जमकर पथराव हुआ है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर तीन लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी की है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मौके पर पुलिस को लगाया है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर युवक ने लिखी सुसाइड करने की पोस्ट, बोला- पड़ोस की लड़कियां करती हैं परेशान

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि एक प्रिंटिंग प्रेस का एक पक्ष द्वारा बैनर फाड़ दिया गया था। जिसमें बैनर के रुपए की भरपाई को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में प्रिंटिंग प्रेस का बैनर फटने के कारण पथराव हुआ है। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच कराई जा रही है। अभी तक इस घटना में 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।