
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में अवैध और मिलावटी शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस की छापेमारी के बावजूद शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। इस कड़ी में ग्रेटर नोएडा के बिसरख और बादलपुर थाना क्षेत्र में पंचायात चुनाव के मद्देनजर अभियान चलाकर आबकारी विभाग ने अवैध और मिलावटी शराब पकड़ी है। इस दौरान मिलावटी शराब का काम करने वाले तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने भी अवैध और मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 लाख कीमत कीमत मिलावटी शराब और उसे सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल करने वाली सेंट्रो कार और टैम्पो को बरामद किया है।
एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि राजकुमार और पुनीत को एक मुखबिर की सूचना पर थाना बादलपुर पुलिस ने नहरवाली खंडहर मकान दूजाना पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 138 लीटर मिलावटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की सप्लाइ के लिए इस्तेमाल होने वाली सैंट्रो कार बरामद की गई है। इसी थाने की पुलिस ने बिसरख मोड छपरौला से नितिन को गिरफ्तार किया किया है, कब्जे से 44 पव्वे अवैध शराब मिस इंडिया मार्का बरामद किया गया।
एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने तिगड़ी गेट के पास से अमित पुत्र सच्चे को 2 लाख मूल्य की 50 पेटी अवैध शराब, और एक टैम्पो बरामद की है अवैध शराब प्रतिबंधित हरियाणा मार्क की है। नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने अमित पुत्र सच्चे पुस्ता रोड सेक्टर 128 गढी गांव के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 45 पेटी मिस इण्डिया देशी शराब मार्का पव्वे 03 प्लास्टिक कट्टो मे व 2 पेटी देशी संतरा हरियाणा मार्का पव्वे अवैध शराब कुल 2265 पव्वे बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published on:
30 Mar 2021, 11:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.