29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर युवक ने लिखी सुसाइड करने की पोस्ट, बोला- पड़ोस की लड़कियां करती हैं परेशान

Highlights: -युवक आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है -साइबर सेल युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है -पोस्ट में युवक ने दो लड़कियों और उनकी सहेलियों पर गंभीर आरोप लगाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Mar 2021, 12:38 PM IST

demo1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा। जनपद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने युवतियों की धमकी से परेशान होकर फेसबुक पर खुदकुशी से संबंधित पोस्ट शेयर कर दी। जिसमें उसने कुछ लड़कियों और महिलाओं को खुदकुशी करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पोस्ट में युवक ने लड़कियों और महिलाओं के नाम का जिक्र भी किया है। उधर, जैसे ही लोगों ने यह पोस्ट पढ़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और साइबर सेल की मदद से इस युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सैनिकों ने 10 हजार फीट से लगाई छलांग, जवानों का शौर्य देख दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री हैरान

जानकारी के अनुसार फेसबुक पर युवक ने यह पोस्ट मंगलवार सुबह शेयर की। जिसमें उसके द्वारा लिखा गया है कि वह पड़ोस में रहने वाली दो लड़कियों से बहुत ही दुखी हो चुका है। लड़कियां मुझे और मेरी मां को बहुत परेशान कर रही हैं। इतना ही नहीं, मेरे खिलाफ झूठे केस करती हैं और ये लगभग एक वर्ष से मेरे पीछे पड़ी हैं। कभी ये छेड़छाड़ का आरोप लगाती हैं तो कभी दुष्कर्म का। इसकी शिकायत मैंने पुलिस से भी की, लेकिन वे नहीं मानीं।

अपनी पोस्ट में युवक ने आगे लिखा कि उसके खिलाफ उक्त लड़कियों द्वारा सीतापुर में एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जबकि आज तक मैं सीतापुर ही नहीं गया। इस सबके चलते मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका हूं और इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदारी ये दोनों लड़कियां और उनकी दो सहेलियां हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने बनाया ऐसा प्लान, शराब माफियाओं का हो जाएगा बुरा हाल

समाजसेवी नरेश पारस ने जैसे ही फेसबुक पर इस पोस्ट को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करके दी। साथ ही उन्होंने इस बाबत ट्वीट भी कर दिया। बताया जा रहा है कि यह युवक आगरा का रहने वाला है। हालांकि किस इलाके का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में एसएसपी मुनिराज का कहना है कि साइबर सेल इसकी जांच कर रही है। फेसबुक प्रोफाइल के आधार पर युवक का पता जानने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग