29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: अवैध शराब की बिक्री रोकने पर पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत दो घायल

Highlights: -मामला नगला साझा गांव का है -पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है -अन्य आरोपियों की तलश में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Mar 2021, 3:55 PM IST

मथुरा। बदमाशों के हौंसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वह पुलिस पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मथुरा जिले का सामने आया है। जहां सोमवार को अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया गया। जिसमें दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर युवक ने लिखी सुसाइड करने की पोस्ट, बोला- पड़ोस की लड़कियां करती हैं परेशान

जानकारी के अनुसार घटना नगला साझा गांव की है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि झड़क की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन वहां मामला कुछ और ही था। मौके पर कुछ लो शराब बेचते और अन्य इसका सेवन करते पाए गए थे। जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: होली पर दो पक्षों में जमकर पथराव, दिखा खौफनाक मंजर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हमले की सूचना मिलने पर भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग