सहारनपुर

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भाजपा में शामिल

इमरान मसूद के करीबी रहे कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने बुधवार काे भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।

2 min read
naresh_saini.jpg
Naresh saini Behat MLA

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की प्रथम विधान सभा क्षेत्र बेहट से विधायक नरेश सैनी ने भाजपा का दामन थाम लिया। नरेश सैनी इमरान मसूद के करीबी माने जाते हैं लेकिन जब इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा की तो उस समय नरेश सैनी उनके साथ मौजूद नहीं थे। इसके बाद से ही उनको लेकर तरह-तरह कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब उन्होंने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली।

बेहट से हो सकते हैं प्रत्याशी

जिस तरह से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने कांग्रेस और इमरान मसूद से अलग रास्ता चुनते हुए भाजपा के साथ हाथ मिलाया है उससे उनके समर्थक उम्मीद जता रहे हैं कि नरेश सैनी बेहट से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में नरेश सैनी ने भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व विधायक महावीर सिंह काे मात दी थी। नरेश सैनी ने उस समय समय भाजपा कंडीडेट काे हराया था जब पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही थी।

पांच साल रहे इमरान मसूद के साथ

बेहट से विधायक नरेश सैनी विधायक बनने के बाद से कांग्रेस प्रदेश सचिव इमरान मसूद के साथ रहे। इमरान मसूद सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर और बेहट विधायक नरेश सैनी के साथ चलते थे। इमरान मसूद ने कांग्रेस को यह मैसेज दिया था कि उन्होंने भाजपा की आंधी के समय में भी कांग्रेस काे दे विधायक सहारनपुर से दिए हैं लेकिन अब जब चुनाव आते ही दल-बदल खेल शुरू हुआ तो नरेश सैनी ने भी अपने रास्ते बदल लिए।

दिल्ली में ली सदस्यता

बेहट से कांग्रेस विधायक रहे नरेश सैनी ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। यहां एक सादे प्रोग्राम में यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हे भाजपा ज्वाइन कराई। सहारनपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बेहट विधायक नरेश सैनी अब भाजपाई हो गए हैं।

Updated on:
12 Jan 2022 01:50 pm
Published on:
12 Jan 2022 01:44 pm