सहारनपुर

Video: मुख्‍यमंत्री योगी के मौसा को हुई यह गंभीर बीमारी, एम्‍स में किया गया रेफर

Highlights Saharanpur के नवीन नगर में रहते हैं CM के मौसा बेटों ने शु्क्रवार को जिला अस्‍पताल में कराया था भर्ती हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

less than 1 minute read

सहारनपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मौसा की तबीयत बिगड़ने पर उनको एम्स (AIIMS) ऋषिकेश (Rishikesh) रेफर किया गया है। उनको शुक्रवार (Friday) सुबह ब्रेन स्‍ट्रोक की शिकायत हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर उनको एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उनको ऋषिकेश एम्‍स रेफर कर दिया गया।

ब्रेन स्‍ट्रोक की हुई शिकायत

मुख्‍यमंत्री के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट सहारनपुर के नवीन नगर में रहते हैं। 78 साल के राजेंद्र सिंह बिष्ट के साथ उनका परिवार भी रहता है। उनके बेटे सतेंद्र और नरेंद्र शुक्रवार सुबह उनको लेकर उनके बेटे एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां जब पताचला कि राजेंद्र सिंह बिष्‍ट मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मौसा हैं तो अस्‍पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद इमरजेंसी में डॉक्‍टरों की टीम ने उनका चेकअप किया। इसमें ब्रेन स्‍ट्रोक की बात सामने आई। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनको एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। एंबुलेंस में राजेंद्र सिंह बिष्‍ट के साथ एक टीम भी भेजी गई थी।

कई साल से है हार्ट की प्रॉब्‍लम

सतेंद्र सिंह बिष्‍ट का कहना है कि उनके पिता को कई साल स े हार्ट का प्रॉब्‍लम थी। शु्क्रवार की सुबह उनकी तबीयत एकदम से बिगड़ गई थी। वह किसी से बात भी नहीं कर पा रहे थे। वहीं, प्रमुख चिकित्‍सा अधीक्षक एसके वार्ष्णेय ने बताया कि ब्रेन स्‍ट्रोक होने पर राजेंद्र सिंह को जिला अस्‍पताल लाया गया था। उनकी सभी जरूरी जाचें कराई गई हैं। हालत गंभीर होने पर उनको एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

Published on:
01 Feb 2020 12:46 pm
Also Read
View All