सहारनपुर

UP Crime : सहारनपुर में बीड़ी मांगने पर बेहरमी से हत्या !

UP Crime : तीन दोस्तों ने दुकान बंद करके लौट रहे एक व्यक्ति से बीड़ी मांगी और मना करने पर चाकूओं से उसकी हत्या कर दी।

2 min read
पूरे मामले की जानकारी देते एसपी सिटी व्योम बिंदल और पीछे पकड़ा गया आरोपी

UP Crime : यूपी के सहारनपुर की ये घटना आपको हैरान कर देगी। यहां बीड़ी के विवाद में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम सीन देखकर पुलिस को पहले घटना समझ नहीं आ रही थी लेकिन जब हत्यारोपी ने वारदात के पीछे की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

तीन लोगों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

एसपी सिटी ने बताया कि सात मार्च को जनकपुरी थाना क्षेत्र में भांग के ठेके के सेल्समैन सुनील की उस वक्त हत्या कर दी गई थ जब वह ठेका बंद करके घर लौट रहा था। चाकुओं से इसकी हत्या की गई थी। पुलिस जब क्राइम सीन पर पहुंची तो पुलिस के समझ नहीं आया कि हत्या के पीछे की वजह क्या हो सकता है। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तीन संदिग्ध लोगों के चेहरे सामने आए। पुलिस ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हत्यारोपी ने बताया कि जब ''सेल्समैन जब ठेका बंद करके लौट रहा था तो, मैने उससे बीड़ी मांगी थी। इस पर उसने ऐसी बात कह दी कि बहस हो गई और इसी बहस के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

जिस चाकू से हत्या की वो पेड़ से मिला

पकड़े हए हत्यारोपी साकिब पुत्र वाजिद निवासी जमालपुर से जब पुलिस ने पूछताछ की तो इसने बताया कि बीड़ी मांगने के बाद हुए विवाद में मैने सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया था। इसने चाकू भी एक पेड़ से बरामद करा दिया। इसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चाकू को पेड़ पर छिपा दिया था। हत्यारोपी ने ये भी बताया कि उसका पिछले दिनों गांव में किसी से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद वह अपनी सुरक्षा के लिए चाकू को साथ रखता था। अब इसी चाकू ने हत्यारोपी को जेल भिजवा दिया है।

Updated on:
20 Mar 2025 10:14 am
Published on:
20 Mar 2025 10:07 am
Also Read
View All

अगली खबर