सहारनपुर

UP Crime : सहारनपुर में गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक को गोली लगी

UP Crime : पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो डरकर गिर गए और खुद को घिरता देख पुलिस पर गोली चला दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 11:23 PM IST
Encounter
एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी को ले जाती पुलिस ( फोटो स्रोत सहारनपुर पुलिस मीडिया सेल)

UP Crime : सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

गिरने पर चला दी पुलिस पर गोली

एसएसपी आशीष तिवारी के अनुसार, बड़गांव थाना पुलिस की एक टीम खुदाबक्श गांव के पास संदिग्धों की चोकिंग कर रही थी। इसी दौरान यहां पर एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हे रुकने का इशारा किया तो इन्होंने बाइक मोड़कर दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस भी इनके पीछे दौड़ पड़ी। आगे जाकर ये लोग गिर गए और पुलिस ने घेराबंदी की तो खुद को घिरता हुआ देख इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। गोली लगने से घायल हुआ युवक तो मौके पर ही गिर पड़ा लेकिन इसका साथी फरार हो गया।

घायल पर कई मुकदमें दर्ज

घायल युवक ने अपना नाम शहजाद पुत्र याकूब निवासी गांव नन्हेड़ा बुड्डाखे़ड़ा बताया। इसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। विस्तार से पूछताछ करने पर पता चला कि शहजाद के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में गोकशी के कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने इसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है जहां इसका इलाज चल रहा है। पुलिस अब इससे इसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Updated on:
19 Nov 2025, 11:23 PM IST
Published on: