सहारनपुर

UP Crime : गन्ने के खेत में मिला 55 वर्षीय महिला का नग्न शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

UP Crime : महिला मानसिक रूप से बीमार थी। शव के पास से आम का एक थैला भी मिला है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक

UP Crime : सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय एक महिला का शव नग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आने वाली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Muharram : मुहर्रम जुलूस के बाद शरबत पीने से सैकड़ों की हालत बिगड़ी, एक की मौत!

मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही महिला ( UP Crime )

महिला मानसिक रूप से कम स्वस्थ बताई जाती है। गांव वालों का कहना है कि महिला मेहनत मजदूरी करती थी। गन्ने के खेत में महिला के शव के पास से एक आम का थैला और सलवार मिली है। के आधे तन पर ही कपड़े हैं ऐसे में आशंका यही जताई जा रही है कि रेप के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला नागल थाना क्षेत्र के दंघेड़ा गांव की रहने वाली है। दंघेड़ा गांव के ही रहने वाले अतुल त्यागी के खेत के पास महिला का शव पड़ा मिला था। गांव वालों ने महिला के बेटे को इसकी सूचना दी थी। अब बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

Published on:
07 Jul 2025 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर