सहारनपुर

UP Crime : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सात राउंड गोलियां, पत्नी ने किया हमलावरों का पीछा

UP Crime : हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे प्रोपर्टी डीलर को जगाया और बात करने लगें। पत्नी चाय बनाने के लिए चली गई इसके बाद हमलावरों ने बेहरमी से प्रोपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया और भाग गए।

2 min read

UP Crime : सहारनपुर के गागलहेड़ी में एक प्रोपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावर प्रोपर्टी डीलर के जानकर बनकर आये और घर में घुसने के बाद प्रोपर्टी डीलर से बातचीत शुरू कर दी। पत्नी यह देखकर चाय बनाने चली गई। इसके कुछ ही देर बाद कमरे से गोलियों की आवाज आई तो पत्नी दौड़कर पहुंची। पत्नी के अनुसार उनके पति हमलावरों से बेड पर लेटे हुए ही बात कर रहे थे। हमलावरों ने उन्हें बेड पर ही गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर भाग गए। पत्नी ने इनका भी पीछा भी किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में घायल प्रोपर्टी डीलर को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में आये हमलावर

इस घटना के बाद भागते हुए हमलावरों की फुटेज सीसीटीवी में दिखाई दी है। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए अलग अलग तीन टीमों का गठन किया है। 45 वर्षीय सुरेश राणा के दो बच्चे हैं। वह अपने परिवार के साथ कस्बा गागलहेड़ी के मोहल्ला सब्जी मंडी में रहते हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तहरीर के अनुसार रात करीब आठ बजे दो हमलावर पहुंचे। घर का में गेट खुला हुआ था तो सीधे अंदर चले चले गए। सुरेश तब तक सो गए थे। इनका एक बेटा भी बगल में सो रहा था। हमलावरों ने सुरेश को जगाया और बातें करने लगे। सुरेश ने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा तो वह चाय बनाने के लिए चली गई। इसके बाद कमरे से गोलियों की आवाज आई। हमलावरों ने सात राउंड फायर करके प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए।

पत्नी ने किया हमलावरों का पीछा

पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर भाग गए। इसके बाद गम्भीर रूप से घायल सुरेश राणा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ जानकारी मिली है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

एक वर्ष पहले प्रोपर्टी डीलर ने आत्महत्या की कोशिश

प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा ने करीब एक वर्ष पहले आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय वह बच गया थे। पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया था और मौके पर पहुंची पुलिस मि 112 टीम ने फंदे पर लटके हुए सुरेश राणा को समय रहते उतार लिया था। इससे उस वक़्त तो इनकी जान बच गई थी लेकिन इस बार मौत किसी और के हाथ में थी। हमलावर सीधे घर में आए सो रहे प्रोपर्टी डीलर सुरेश राणा को जगाया और फिर बेहरमी से मौत के घाट उतार कर फरार हो गए।

Updated on:
06 Jan 2025 10:26 am
Published on:
03 Jan 2025 01:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर