UP Crime पकड़े गए आरोपी आसिफ ने पुलिस को बताया कि यह सारी अफीम सहारनपुर समेत आसपास के शहरों में ही बेची जानी थी।
UP Crime सहारनपुर पुलिस ने एक युवक को साढ़े चार करोड रुपए कीमत की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।यह अफीम झारखंड से उत्तर प्रदेश लाई गई थी। अब इसे यहां सहारनपुर समेत आसपास के शहरों में खपाया जाना था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि इसका साथी फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। सहारनपुर में पुलिस का ऑपरेशन सवेरा चल रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत पिछले दिनों में कई छोटे तस्करों को पकड़ा गया था। इनसे मिले इनपुट के आधार पर अब बड़े तस्करों पर शिकंजा लगाया गया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस का यह शिकंजा काम कर गया। पुलिस टीम ने आसिफ पुत्र आरिफ नामक युवक को गिरफ्तार किया। आसिफ मूल रूप से फतेहगंज बरेली का रहने वाला है। इसके कब्जे से 4.23 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ 43 लख रुपए बताई जा रही है। आसिफ ने पुलिस को बताया कि तस्करों के मंसूबे आने वाली नस्लों को नशे की गर्त में धकेलने के हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सारा कच्चा माल है जो झारखंड से लाया गया था। अब इसे यहां पर बेचा जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सहारनपुर में अब तक ऑपरेशन सवेरा के तहत 202 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें 303 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक जो नशीला पदार्थ बरामद हुआ है उसमें 19 किलोग्राम चरस, 10 किलोग्राम स्मैक, 44 किलो ग्राम डोढा पोस्त और 10 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। अब इस कार्रवाई के बाद टोटल बरामद माल करीब 85 किलो है जिसकी बाजारी कीमत 25 करोड से अधिक मानी जा तिहाई।