UP Crime : युवती आधी रात को वॉशरूम गई थी। इसी दौरान उसकी गर्दन पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया।
UP Crime : सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में एक युवती के गले पर रात के अंधेरे में चाकू से हमला कर दिया गया। युवती ने बताया कि हमलावर ने सूट-सलवार पहना हुआ था। माना जा रहा है कि हमलावर महिला के कपड़े पहनकर घर में घुसा था। आशंका यह भी है कि ये हमलावर कोई महिला भी हो सकती है। फिलहाल घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना नागल थाना क्षेत्र के गांव गंझेड़ी की है। यहां रात में एक परिवार सो रहा था। इसी परिवार की 18 वर्षीय युवती रात में वॉशरूम के लिए गई तो किसी ने इसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती गिर पड़ी आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो उसके गले से खून का जैसे फव्वारा निकल रहा था। युवती ने इशारों से बताया कि हमलावर महिला के कपड़े हुए पहने हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। आनन-फानन में घायल युवती को अस्पताल भर्ती कराया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वारदात के पीछे की वजह क्या है ? अभी तक यह सभी सवाल सिर्फ सवाल बने हुए हैं उधर अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। उधर यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।