सहारनपुर

UP Lockdown: फाेर्स के साथ सड़कों पर उतरे एसएसपी, कई के चालान, कई वाहन सीज

UP Lockdown लॉकडाउन से पहले सहारनपुर एसएसपी ने सड़क पर खुद वाहनाें की चेकिंग कराई। इस दाैरान बगैर मास्क और बगैर हेलमेट लगाए निकले लाेगाें पर सबसे अधिक कार्रवाई की गई।
2 min read
ssp_1.jpg
ssp

सरहारनपुर। up lockdown से पहले शुक्रवार शाम सहारनपुर एसएसपी अचानक कलक्ट्रेट तिराहे पहुंचे और चेकिंग शुरू करा दी। इस दाैरान मुख्य रूप से उन लाेगाें के चालान किए गए जिन्हाेंने मास्क नहीं पहना था। दुपहिया वाहनों पर बगैर हेलमेट चल रहे लाेगाें के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

शनिवार और रविवार यूपी में लॉकडाउन ( lockdown) है। 55 घंटे के इस लॉकडाउन की अवधि में सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाओं काे ही छूट रहेगी। इसमें मुख्य रूप से चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। इनके अलावा सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सहारनपुर यूपी का अंतिम जिला है जाे यूपी काे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से जाेड़ता है इसलिए सहारनपुर की सीमाओं काे 55 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

लॉकडाउन की तैयारियाें को देखने के लिए सड़क पर निकले सहारनपुर एसएसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा शुक्रवार शाम काे कलेक्ट्रेट तिराहे पहुंचे और वहां पर चेकिंग शुरू कर दी। काेतवाली सदर बाजार पुलिस काे जब इस बात का पता चला कि एसएसपी खुद उनके क्षेत्र में चेकिंग कर रहे हैं ताे काेतवाली भी टीम के साथ तुरंत माैके पर पहुंच गए। इस दाैरान एसएसपी और एएसपी अर्पित विजयवर्गीय ने चेकिंग की और लापरवाह वाहन स्वामियाें के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एसएसपी के बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर भी पुलिस क्षेत्राधिकारी और फाेर्स के साथ पैदल गश्त पर निकले। इतनी पुलिस सड़कों पर देखकर शहर में पुलिस की कार्रवाई की चर्चा का विषय बन गई और कुछ ही देर में सड़कों से वाहन गायब हाे गए। एसएसपी ने सभी थानेदारों काे निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन में पूरी तरह से निगरानी रखी जाए और बेवजह घरों से निकलने वालाें लाेगाें के वाहन सीज तक किए जाए।

Updated on:
17 Jul 2020 11:07 pm
Published on:
17 Jul 2020 11:02 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला