सहारनपुर

लोक अदालत: तारीख पे तारीख नहीं एक ही दिन में 4.8 लाख वाद निस्तारित

UP News : लोक अदालत में 21 हजार 624 न्यायालय के और 4 लाख 34 हजार 527 प्रशासनिक मामलों का निस्तारण हुआ।
3 min read
lok adalat
सहारनपुर दीवानी कचहरी में चल रही लोक अदालत

UP News : यह आंकड़े आपको हैरान करने वाले सकते हैं लेकिन शनिवार को सहारनपुर दीवानी कचहरी समेत जिले की तहसीलों में लगी लोक अदालतों में एक ही दिन में चार लाख 58 हजार 212 मामले निस्तारित हो गए। इन सभी मामलों में अब ना तो कोई अपील हो सकेगी और ना ही इनमें अब कोई फाइल पेंडिंग बचेगी। ये सभी वाद पूरी तरह से निस्तारित हो गए हैं। यानी साफ है कि शनिवार की लोक अदालत ने जिलेभर की अदालतों में पर फाइलों का बोझ कम कर दिया।

सस्ता और सुलभ न्याय उद्देश्य

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसी क्रम में सहारनपुर दीवानी कचहरी सहित जिले की तहसीलों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी कचहरी में इसके लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। जिला जज सत्येंद्र कुमार ने मां सरस्वती की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित करते हुए लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य यही है कि लोगों को सुलभ और सस्ता न्याय मिल सके।

जानिए किन अदालतों से निपटे कितने मामले

शनिवार की राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार की अदालत से 13, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवन्द्र सिंह की अदालत से 156, अम्बर रावत पीठासीन अधिकारी की अदालत से मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 156, अभयकृष्षा तिवारी प्रथम अपर जिला जज की अदालत से 03, सपना शुक्ला अतिरिक्त प्रधान परिवार न्यायालय की अदालत से 43, मौहम्मद अहमद खान अपर जिला जज की अदालत से 06, विकास गुप्ता अपर जिला जज की अदालत से 06, प्रकाश तिवारी अपर जिला जज की अदालत से 1119, शाश्वत पाण्डेय अपर जिला जज की अदालत से 1, पिंकु कुमार अपर जिला जज की अदालत से 09, मनीष कुमार अपर जिला जज की अदालत से 06, त्रिभिवन नाथ अपर जिला जज की अदालत से 08, अपर जिला जज माेहित शर्मा की अदालत से 01, आलोक शर्मा अपर जिला जज की अदालत से ৪, अराधना कुशवाहा अपर जिला जज की अदालत से 5, संजय कुमार अपर जिला जज की अदालत से 07, कमलदीप अपर जिला जज की अदालत से 6, पुजा गुप्ता की अदालत से 15, वाद, मिनाक्षी सिंन्हा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से 4613 वाद निस्तारित हुए।

इनकी अदालतों से भी निपटे वाद ( UP News )

इसी तरह से सौरभ श्रीवास्तव सिविल जज ( सी०डी०) की अदालत से 156, आस्था श्रीवास्तव मुख्य न्यायिकमजिस्ट्रेट प्रथम के 2213 वाद , श्री पप्पू कुमार सिह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीयके 2506 वाद, श्री आशुतोष तिवारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत से 3220, आशीष पाण्डेय अपर सिविल जज ( सी०डि० ) की अदालत से 7, विदुषी मेहा चतुर्थ अपरसिविल जज ( सीoडि० ) की अदालत से 17, मीनल चावला एसीजेएम चतुर्थ की अदालत से 2796, अमित कुमार वर्मा प्रथम अपर सिविल जज ( एस०डी० ) की अदालत से 117, मौहम्मद आरिफ सिविलजज ( एसडी / एफटीसी ) की अदालत से 76 वाद, आकॉशा तिवारी सिविल जज जेडी नगर की अदालत से 21, इन्द्रा दानु, सिविल जज ( जू०डि० ) की अदालत से हवाली के 30, स्विता यादवन्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत से 1442, अमरेन्द्र कुमार अपर सिविल जज ( जु०डि० ) की अदालत से 212, विरेश कुमार सोनकर न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत से 1348, सुमित गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ की अदालत से 80, रतन शेखर निर्मल,प्रथम अपर सिविल जज ( जू०डि0 ) की अदालत से 202, स्थाई लोक अदालत से 02, ईशा कंसल सिविल जज ( जू0डिo ) की अदालत से 140, प्रज्जवल अग्रवाल सिविल जज ( जू0डि० ) द्वितीय की अदालत से 25 और आनन्द कुमार त्यागी स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से कुल 590 वाद एवं शक्ति सिंह ग्राम न्यायालय बेहट की अदालत से 154 वाद निस्तारित हुये।

इस तरह ग्राफ पहुंच गया लाखों में ( UP News )

इनके अलावा परविन्दर सिंह सिविल जज एसडी/एसीजेएम देवबन्द की अदालत से 50,आशीष आनन्द सिविल जज जेडी/ जेएम देवबन्द की अदालत से 09, प्रिंस जिदंल अपर सिविल जज ( जू०डि० ) की अदालत से 30 वाद निस्तारित हुए। इस तरह दीवानी न्यायालय सहारनपुर से कुल 21624 वादों का निस्तारण किया गया । इसने अलावा अप्रशासन के कुल 4 लाख 34 हजार 527 वाद निस्तारित हुए। बैकों के लोन सम्बन्धी प्रिलिटिगेशन के भी 2061 वाद निस्तारित हुए। इस प्रकार शनिवार को लोक अदालत सफल रही और विशेष पैटी आफेन्स की विशेषलोक अदालत को सम्मिलित करते हुएक कुल 4 लाख 58 हजार 212 वादों का निस्तारण किया गया।

Updated on:
14 Dec 2025 09:25 am
Published on:
14 Dec 2025 09:25 am
Also Read
View All