सहारनपुर

UP News : सैकड़ों लोगों के ब्लड सेंपल लेकर लैब संचालक फरार! ओमेगा के मालिक समेत 4 पर FIR

UP News : ओमेगा नाम की एक कंपनी की सहारनपुर में लैब थी। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला। अब रातों-रात मालिक ने ब्रांच से मशीनें और अन्य सामान उठवा लिया।

2 min read
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य घोटाला! 700 ब्लड टेस्ट मशीनें बंद, 660 करोड़ के घोटाले पर सन्नाटा...(photo-patrika)

UP News : सहारनपुर में एक लैब संचालक रातो-रात लैब से मशीनें और सैकड़ों लोगों के ब्लड सेंपल लेकर फरार हो गया। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो इस घटना का पता चला। कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने लैब का संचालन करने वाली कंपनी के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

रातों-रात उठवा ली मशीनें और खाली करवा दी लैब

लैब चेन का संचालन करने वाली कंपनी ओमेगा ( Omega ) पैथलैब के मालिक पर आरोप है कि वो बिना कर्मचारियों के सूचना दिए रातो-रात सहारनपुर की ब्रांच से अपना सामान उठाकर ले गए। सिर्फ मशीनें ही नहीं बल्कि ब्लड सेंपल ( Blood Sample ) भी ले गए और कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया। कोतवाली सदर बाजार पहुंचे कर्मचारियों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, 11 सितंबर 2024 की रात में पैथ लैब के कर्मचारी अंकुश कुमार और गौरव शर्मा ने साजिश रची और किसी बताए बगैर ही रात में लैब से टेस्टिंग मशीनें और सेंपल उठा ले गए। 12 सितंबर की सुबह जब कर्मचारी रोजाना की तरह लैब पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं था। पुलिस तहरीर में कर्मचारियों ने बताया कि लैब पर काम करने वाली सीनियर कर्मचारी अंकुश और गौरव शर्मा के जरिए ही उनकी बातें कंपनी मालिक से होती थी।

मालिक दंपति और दो सीनियर स्टाफ के खिलाफ FIR

इस घटना के बाद से दोनों कर्मचारी गायब है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ओमेगा पैथ लैब कंपनी के मालिक दंपति उदय नारंग और उनकी पत्नी श्वेता नारंग के साथ मिलकर इन दोनों कर्मचारियों ने ठगी की है और उनका वेतन भी नहीं दिया। लैब से सामान के साथ-साथ लोगों के ब्लड सेंपल भी गायब कर दिए। इसका खामियाजा उन मरीजों को उठाना पड़ा जिनकी रिपोर्ट आनी थी। इन मरीजों के तीमारदारों ने भी लैब पर पहुंचकर हंगामा काटा। अब देखना ये होगा कि पुलिस जांच में क्या पड़ताल कर पाती है। लोगों का ये भी कहना है कि ब्लड सेंपल ले जाने के पीछे क्या मंशा हो सकती है ?

Also Read
View All

अगली खबर