सहारनपुर

UP News सहारनपुर में सड़क पर पड़ा मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

UP News : आशंका है कि लैपर्ड रात में सड़क पार कर रहा होगा और इसी दौरान उसे किसी वाहन ने टककर मार दी।

2 min read
सड़क किनारे पड़ा शव

UP News : सहारनपुर में जनता रोड पर एक मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। इस टीम ने मादा तेंदुए के शव के अभिरक्षा में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत की वजह का पता लगाया जा सकेगा। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि यह एक्सीडेंट हो सकता है।

गांव करौंदी के पास हुई दुर्घटना

ये घटना बेहट थानाक्षेत्र में पड़ने वाले जनता रोड की है। यहां गांव करौंदी के पास सड़क के किनारे एक मादा तेंदुआ मृत हालत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों की देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग के बताया इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को अभिरक्षा में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सामाजिक वानिकी रेंज क्षेत्र की यह घटना हैरान कर देने वाली है। जिस जगह पर तेंदुए का शव मिला है वह इलाका रिहायसी है। यहां कई गांव है। तेंदुए का शव बिल्कुल रोड पर पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ रोड पार कर रहा होगा और इसी दौरान किसी वाहन की टक्कर लग जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि यह सिर्फ आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का अनुमान लगाया जा सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का सही कारण

दुर्घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को अभिरक्षा में लेकर रेंज कार्यालय गई। डीएफओ शुभम सिंह ने पूछने पर बताया कि मृतक तेंदुआ मादा है। वह पूरी तरह से वयस्क है या अभी शावक ही है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों और तेंदुए की उम्र का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Updated on:
28 Feb 2025 09:37 pm
Published on:
26 Feb 2025 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर