सहारनपुर

UP News : सहारनपुर में 150 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस! जानिए पूरा मामला

UP News : निगम ने 150 क्वार्टर किराए पर दिए थे। अब निगम ने इन सभी परिवारों को नोटिस जारी किया है कि सभी क्वार्टर खाली कर दें।

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो

UP News : सहारनपुर नगर निगम एक बार फिर सुर्खियों में है। अब नगर निगम ने शहर के 150 परिवारों को उनके घर खाली करने का फरमान सुना दिया है। दरअसल यह सभी परिवार कलसिया रोड स्थित वार्ड-36 के हैं। यहां नगर निगम के 150 क्वार्टर हैं। इन क्वार्टर को निगम ने किराए पर दिया था। अब निगम ने नोटिस जारी करके सभी परिवारों से कहा कि क्वार्टर खाली कर दें। इन नोटिस के जारी होने के बाद इन परिवारों में हड़कंप मच गया है। कुछ पार्षदों ने भी मोर्चा खोल दिया है।

ये भी पढ़ें

UP News : बीच सड़क डांस करते युवक का वीडियो वायरल, अब तलाश रही पुलिस!

1960 में दिए गए थे क्वार्टर (UP News )

इन क्वार्टर में रहने वाले परिवारों का कहना है कि उन्हे निगम की ओर से 1960 में क्वार्टर आवंटित किए गए थे। इन परिवारों का कहना है कि किश्तों में क्वार्टरों की कीमत निगम को चुका चुके हैं लेकिन अब निगम इन सभी परिवारों को नोटिस दे रहा है कि क्वार्टर खाली कर दिए जाएं। इन परिवारों का कहना है कि निगम के नोटिस गलत हैं। इस तरह से उन्हे इतने समय बाद क्वार्टर खाली करने के लिए नहीं कहा जा सकता है।

पार्षदों ने भी खोला निगम के खिलाफ मोर्चा

इन परिवारों के साथ अब पार्षद भी आ गए हैं। पार्षद डॉक्टर एहतेशाम और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने इन परिवारों की आवाज के साथ अपनी आवाज को मिलाते हुए नगर आयुक्त को पत्र दिया है। इस पत्र में इन परिवारों और पार्षदों ने कहा है कि नोटिस गलत हैं सभी नोटिस वापस कराए जाने आवश्यक हैं। पार्षदों का यह भी कहना है कि नगर निगम को अब इन क्वार्टरों को खाली कराने का अधिकार भी नहीं है।

निगम अफसरों ने दिया आश्वासन

इतना ही नहीं इन परिवारों ने नगर निगम ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के जरिए अपना विरोध जताते हुए इन परिवारों ने कहा है कि अगर हम इतने दिन बाद अब क्वार्टर खाली करेंगे तो कहा जाएंगे। इस तरह इन परिवारों ने नगर निगम से मांग की है कि इनके क्वार्टर खाली ना कराए जाएं। इस मामले में नगर निगम के अफसरों ने फिलहाल इन परिवारों को यही आश्वासन दिया है कि उनके पत्र के बारे में अफसरों को अवगत कराया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर