सहारनपुर

पुलिस चाहे तो क्या नहीं कर सकती! DIG ने बरामद करवा दिए चोरी के 208 वाहन, जानिए कैसे

UP Police डीआईजी के निर्देशन पर यह दस दिन का अभियान चलाया गया था। इस अभियान में 200 से अधिक वाहन बरामद किए गए हैं।
less than 1 minute read
UP Police
सहारनपुर पुलिस का प्रतीकात्मक फोटो

UP Police : पुलिस के हाथ में कोई जादुई छड़ी थोड़ी है, कि हाथ घुमाया और माल बरामद! यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी लेकिन सहारनपुर में जो हुआ उससे जानकर आप भी यहीं कहेंगे कि पुलिस चाहे तो क्या नहीं कर सकती! आपको जानकर हैरानी होगी कि डीआईजी के महज दस दिन के अभियान में पुलिस ने चोरी गए 208 वाहन बरामद कर दिए।

वाहनों के साथ-साथ चोरी भी पकड़े गए ( UP Police )

सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के एसएसपी को निर्देश दिए कि मंडल में एक दस दिवसीय बरामदगी अभियान चलाया जाए। इस अभियान में उन वाहनों की तलाश करवाई जाए जो पिछले दिनों चोरी कर लिए गए। यकीन मानिए कि महज दस दिन के इस अभियान में तीनों जिलों की पुलिस ने 200 से अधिक वाहन बरामद कर लिए। इस अभियान की सफलता पर अब लोग यही कह रहे हैं कि, अगर यह अभियान एक माह तक चल जाता तो और भी सैकड़ों वाहन बरामद हो जाते।

चोरी गए वाहन पाकर खिल उठे चेहरे

पुलिस ने इस अभियान में सिर्फ चोरी गए वाहनों को ही नहीं बरामद नहीं किया बल्कि कई वाहन चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़े।इन वाहन चोरों के पकड़े जाने से मंडल में वाहन चोरी की घटनाओं में और अधिक कमी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है। दस दिवसीय अभियान में सभी थानों की पुलिस ने बेहतरीन वर्क किया। यह अभियान सिर्फ बरामदगी तक ही सीमित नहीं रहा इनमें से कई वाहन उनके स्वामियों तक पहुंचाए गए हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह का कहना है कि अभियान सफल रहा है। जल्द ही मंडल में एक बार फिर इस अभियान को चलाया जाएगा।

Updated on:
11 Oct 2025 08:01 am
Published on:
11 Oct 2025 08:01 am
Also Read
View All