सहारनपुर

UP Police Constable Recruitment 2018: परीक्षा देने आए युवाओं की इस वजह से पैंट हुई ढीली

सहारनपुर में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में आई महिलाओं के उतरवा लिए गए गहने

2 min read
UP Police Constable Recruitment 2018: परीक्षा देने आए युवाओं की इस वजह से पैंट हुई ढीली

सहारनपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार को गहने पहनकर आना महिला अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। इन महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अपने गहने उतारने पड़ गए। जब महिलाओं की चेकिंग की गई तो सबसे पहले उन्हें गहने उतारने के लिए कहा गया। ऐसे में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह खड़ी हो गई कि वह अपने गहनों को उतारकर कहां रखें। ऐसे में जो महिलाएं अपने परिजनों के साथ आई थीं, उन्होंने तो अपने गहने उतार कर बाहर खड़े परिजनों को दे दिए। बाकी को जेवर लॉकर में रखने पड़े। बाद में उनके परिजन उन लॉकरों से गहने लगे गए। दरअसल, गहने पहनकर परीक्षा कक्षा में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर कमिश्नर के इस आदेश से मचा हड़कंप, जानिए क्या है आदेश

पुरुष अभ्‍यर्थियों के भी उतरवा लिए गए कड़े

परेशानी सिर्फ महिला अभ्यर्थियों को ही नहीं हुई। पुरुष अभ्यर्थियों को भी जूते तक बाहर उतारने पड़ गए। चेकिंग में पर्स, मोबाइल फोन, सोने की चेन, किसी भी तरह के धातु से बनी हुई कोई भी वस्तु और यहां तक कि धागे भी उतरवा दिए गए। इतना ही नहीं उनको बेल्‍ट तक परीक्षा केंद्र पर उतारनी पड़ गई। चेकिंग करने वाले स्टाफ ने कहा कि धातु से बनी हुई किसी भी तरह की वस्तु जैसे कड़े व गहने आदि को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। इसी को देखते हुए गहनों को उतरवाया गया है।

प्रवेश पत्र में पता गलत होने की वजह से भटके लोग

सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन परीक्षा केंद्र गजल्हेड़ी में हैं। बाकी परीक्षा केंद्र शहर में और आसपास बनाए गए हैं। इनमे से कई परीक्षा केंद्रों का पता एडमिट कार्ड में सही ना होने की वजह से अभ्यर्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें: up police Constable Recruitment 2018: परीक्षा केंद्रों के बाहर महिलाओं से उतरवा लिया ये, पुरुषों की भी पैंट हुई ढीली

एक घंटे हुए बर्बाद

उदाहरण के तौर पर सरस्वती विहार परीक्षा केंद्र को लिया जा सकता है। सरस्वती विहार परीक्षा केंद्र के सभी एडमिट कार्ड पर लिखा हुआ है कि यह सेंटर हुंडई शोरूम के सामने है जबकि यह होंडा शोरूम के सामने पड़ता है। आपको बता दें कि सहारनपुर में हुंडई का शोरूम देहरादून रोड पर है और होंडा का शोरूम दिल्ली रोड पर है। इन दोनों के बीच की दूरी 11 से 12 किलोमीटर है। ऐसे में जो अभ्यर्थी हुंडई का शोरूम पढ़कर देहरादून रोड पहुंच गए, उन्हें दोबारा दिल्ली रोड जाना पड़ा। इसमें उनके करीब एक घंटे खराब हो गए।

ये भी पढ़ें

आतंकी हमले की धमकी के बाद सहारनपुर और हापुड़ में हाई अलर्ट
Published on:
18 Jun 2018 01:47 pm
Also Read
View All