2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकी हमले की धमकी के बाद सहारनपुर और हापुड़ में हाई अलर्ट

भीड़-भाड़ वाले इलाके से रहे दूर, कभी भी हो सककता है ब्लास्ट
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 6 Jun 2018, 12:01 PM IST

high alert

आतंकी हमले की धमकी के बाद सहारनपुर और हापुड़ में हाई अलर्ट

सहारनपुर/हापुड़. आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा की तरफ से पत्र जारी कर ब्लास्ट की धमकी के बाद हापुड़ और सहारनपुर रेलवे स्टेशन समेत देशभर के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों की ओर से पत्र जारी करने के बाद खूफिया विभाग से मिली इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश में छह और 10 जून को आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने अयोध्या, मथुरा, काशी सहित सभी धार्मिक स्थलों और ताजमहल सहित सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बलों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार के मुताबिक यह अलर्ट पुलिस को आतंकी हमले की धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद जारी किया गया है। बताया जाता है कि चिट्ठी लश्कर-ए-तैयबा से खुद को जुड़ा बताने वाले शख्स अबू नाम के कथित आतंकी की ओर से लिखी गई है। इसी को देखते हुए उत्तर के डीजीपी मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के अलावा हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़ वाले स्थानों पर खास चौकसी बरती जाए।

बेटों ने बूढ़ी मां की बेरहमी से की पिटाई, फिर काट दी जबान, पुलिस ने भी दुत्कार कर भगाया

गौरतलब है कि पंजाब में अंतिक संगठन लश्करे तैयबा द्वारा डीआरएम को देश में हापुड़ समेत 14 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरे पत्र भेजने के बाद यूपी के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया। दरअसल, इस आतंकी संगठन ने अपनी फहरिस्त में जिन 14 स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। उनमें हापुड़ और सहारनपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। धमकी मिलने के बाद से अधिकारियो में हड़कंप मचा हुआ है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद सहारनपुर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध बम मिला था, जिसको जाँच में उसे डमी बताया गया था।

दलितों की राजनीति करने वाले भीम आर्मी के सदस्य का ऐसा चेहरा आया सामने कि सभी रह गए दंग

गौरतलब है कि हापुड़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मी संदिग्ध लोगों और संदिग्ध वस्तु की तलाश में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है के आरपीएफ लखनऊ हैडक्वॉटर से आदेश आने के बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन को एलर्ट पर रख गया है। एलर्ट के बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेन्स द्वारा RPF हेडक्वार्टर को सूचना दी गई थी कि किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा एक धमकी भरा पत्र दिया गया है, जिसमें 6 जून को कई स्टेशनों का जिक्र करते हुए उड़ाने की धमकी दी गई है इसी के मद्देनजर RPF हेडक्वार्टर से सभी स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है तो हापुड रेलवे स्टेशन भी RPF जीआरपी द्वारा संयुक्त रुप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है जिसमें रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ व उनके बेग की तलाशी भी ली गई है। RPF हापुड़ इंचार्ज असम असलम खान ने बताया कि हेड क्वार्टर द्वारा हापुड़ स्टेशन को अलर्ट पर रखने के बाद यहां मंगलवार को हम लोगों ने रेलवे के वेंडर, सफाई कर्मचारी और यह जल सेवा प्रदान कर रहे स्काउट गाइड के छात्रों को जागरुक किया है और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों से अपील की गई है कि रेलवे स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध वस्तु जैसे मोबाइल, छोटा खिलौना या लावारिस बैग दिखे तो तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को सूचना दें। ताकि किसी भी तरह की घटना को पहले से ही रोका जा सके, क्योंकि आज से पहले हापुड़ रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन में इसी तरह की संदिग्ध टॉर्च नुमा वस्तु मिली थी,जिस वजह से हम पूरी तरह से अलर्ट पर है, जो भी ट्रेन यहाँ से गुजर रही है उसमें चेकिंग कराई जा रही है।