सहारनपुर

कागजों में हेरा-फेरी कर हासिल की यूपी पुलिस की नौकरी, मामला खुला तो जाना पड़ा जेल

खबर की खास बातें:— 1. उम्र में 10 साल का अंतर दिखा कर नौकरी की हासिल2. एसएसपी बिजनौर ने दर्ज कराया मुकदमा 3. संस्पेड कर भेजा गया जेल
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 6:35 PM IST
police

देवबंद/सहारनपुर. फर्जी जन्मतिथि के आधार पर पुलिस में भर्ती हुए सिपाही के खिलाफ बिजनौर एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर हासिल जेल भेज दिया है। आरोप है कि सिपाही ने हाईस्कूल की परीक्षा दो अलग-अलग स्थानों से देते हुए अपनी जन्मतिथि में दस वर्षो का अंतर दिखा दिया और 2015 में पुलिस की नौकरी हासिल कर ली।

जानकारी के अनुसार, बाबूपुर नगली गांव निवासी संदीप वर्ष 2015 में सहारनपुर में पुलिस भर्ती के दौरान नौकरी हासिल की थी। संदीप वर्तमान में बिजनौर जनपद में तैनात था। जहां शिकायत के आधार पर उसके कागजों की जांच हुई तो मामला खुल गया। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि जांच में पाया गया कि संदीप ने वर्ष 1998 में देवबंद स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इसमें उसकी जन्मतिथि एक अप्रैल 1981 है। जबकि 2008 में उसने एटा जनपद से दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा दी। जिसमें उसने उसने फर्जी अभिलेखों के जरिये अपनी जन्मतिथि एक जुलाई 1991 दिखाई। इसी जन्मतिथि के आधार पर संदीप ने वर्ष 2015 में सहारनपुर में हुई भर्ती में हिस्सा लिया और सिपाही पद नौकरी प्राप्त कर ली।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2018 में बिजनौर में जेटीसी की ट्रेनिंग ली। रुद्रपुर में 6 माह की आरटीसी की ट्रेनिंग कदने के बाद पीएसी की 31वीं वाहिनी में तैनाती मिली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दस साल का अंतर सामने आया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

Updated on:
11 Aug 2019, 6:35 PM IST
Published on: