30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड मूवी में जल्द नजर आएगी ये हरियाणवी डांसर, बोल्ड लुक से बना रही अपनी पहचान

खबर की खास बातें:— 1. नए लुक में नजर आ रही मोनिका चौधरी2. हरियाणा से एक्टिंग की शुरूआत करने वाली मोनिका जल्द आएगी बड़े पर्दे पर नजर3. बॉलीवुड मूवी में काम कर रही है मोनिका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 3:06 PM IST

monika

बॉलीवुड मूवी में जल्द नजर आएगी ये हरियाणवी डांसर, बोल्ड लुक से बना रही अपनी पहचान

गाजियाबाद. हरियाणवी डांसर व मॉडल मोनिका चौधरी हालही में अपने नए गाने में बोल्ड लुक में नजर आई थी। नए गाने की कामयाबी के बाद मोनिका जल्द ही बड़े पर्दे पर छाने को तैयार है। मोनिका चौधरी की माने तो बॉलीवुड मूवी में काम कर रही है।

डांसर्स के तौर बनाई पहचान

इनदिनों हरियाणवी डांसर्स खूब पंसद की जा रही हैं। मोनिका चौधरी की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें वे हरियाणवी गाने 'जीरो फिगर' पर डांस करती नजर आई। लेकिन इनदिनों मोनिका अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चाओं में है।

हालही में मोनिका चौधरी 'नजर लगावेगा' में अलग ही अंदाज में नजर आई। इस गाने में उनके बोल्ड लुक को लोगों ने काफी पंसद किया। मोनिका चौधरी ने बताया कि हरियाणवी में एलबम व गाने किए है। जिसकी वजह से अब नया लुक ट्राई कर रही है।

बॉलीवुड मूवी में जल्द आएगी नजर

हरियाणा की कई एक्ट्रैस ने बॉलीवुड में खुद के लिए मुकाम बनाया हैं। सपना चौधरी भी इसी लाइन में है। मोनिका चौधरी भी अब बॉलीवुड में छाने को तैयार है। मोनिका चौधरी ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म साइन की है। यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

ऐसे की शुरूआत

मोनिका चौधरी पिछले 9 साल से मॉडलिंग, हरियाणवी गाने व एलबम करती आ रही है। ये 2010 में हरियाणा से 'मेरा डोल कुएं में लटके से' गानेे से डांसिंग से करियर की शुरूआत की। हालाकि इससे पहले भी मोनिका हरियाणवी गानों पर प्रफोर्मेंस देती आ रही थी।