सहारनपुर

UP Politics: किसान नेता वीएम सिंह बोले अब लड़कर नहीं अपनी सरकार बनाकर लेंगे हक

UP Politics किसान नेता वीएम सिंह अब राजनीतिक करना चाहते हैं। वो यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर किसानों से किसान पार्टी बनाने की बात कर रहे हैं।

2 min read
गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वीएम सिंह

UP Politics : किसान नेता वीएम सिंह ने कहा है अब सरकार से लजडने से काम नहीं चलेगा अपनी ही सरकार बनानी पड़ेगी। किसान लंबे समय से एमएसपी की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। इससे किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है। इसलिए किसानों को सरकार से लड़ने बजाए अपनी ही सरकार बनानी होगी। यह कृषि प्रधान देश है ऐसे में यहां सरकार भी किसानों की ही होनी चाहिए।

अलग-अलग जिलों जाकर टटोल रहे किसानों का मन

यह बातें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने सहारनपुर में कही। यहां शहर से सटे नंदी फिरोजपुर गांव में संगठन के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए वीएम सिंह पहुंचे थे। इन दिनों वह यूपी के अलग-अलग जिलों में इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मौजूद किसानों से उन्होंने कहा कि अब समय लड़ाई का नहीं है लड़ाई तो लंबे समय से लड़ी जा रही है और चलती रहेगी लेकिन अब हमें सरकार से लड़कर नहीं बल्कि अपनी सरकार बनाकर अपने काम कराने होंगे।

किसानों के दिखा रहे अपनी सरकार का सपना

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान हैं और किसानों की ही बात नहीं सुनी जा रही है। सरकार चंद उद्यमियों के हित को देखते हुए किसानों के हित को अनदेखा कर रही है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि प्रदेश में किसानों की ही सरकार बने। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की सरकार बनाने के लिए वह अब यूपी के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं। किसानों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। बोले कि जल्द एक पार्टी बनाई जाएगी। यह किसानों की पार्टी होगी जो चुनाव लड़ेगी और जब किसानों की सरकार होगी तो उन्हें अपनी बात मनवाने के लिए धरने प्रदर्शन नहीं करने होंगे ना ही आत्महत्या नहीं करनी पड़ेंगी।

खुद को बताया महेंद्र सिंह टिकैत का राजनीतिक वारिस

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की पार्टी और सरकार बनाने के लिए उन्हें टिकैत परिवार से बात करने की आवश्यकता नहीं है। खुद को किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत का राजनीतिक वारिस बताते हुए उन्होंने कहा कि टिकैत परिवा की सारी किसान राजनीति महेंद्र सिंह टिकैत पर आधारित है। महेंद्र सिंह टिकैत ही किसानों के नेता थे और महेंद्र सिंह टिकैत ने अपनी राजनीतिक विरासत मैं मेरे नाम की भी घोषणा की थी। इसलिए मुझे यूपी में किसानों के लिए कोई भी काम करते समय टिकैत परिवार से बात करने की आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 30 वर्षों से किसानों की लड़ाई लड़ रहा हूं और अब उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश में किसानों की सरकार देखना चाहता हूं।

Updated on:
29 Oct 2024 10:18 am
Published on:
29 Oct 2024 08:24 am
Also Read
View All

अगली खबर