Vande bharat : सहारनपुर स्टेशन पर ट्रेन के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से ट्रेन को झंडी दिखाएंगे।
Vande Bharat : इंतजार की घड़ी खत्म हुई। सहारनपुर से लखनऊ के बीच मिली नई वंदे भारत ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र आज वर्चुअल तरीके से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यूपी के कई शहरों दूरी प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कम हो जाएगी और सफर भी सुलभ हो जाएगा।
वंदे भारत ट्रेन पहली बार सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। इसलिए आज का दिन सहारनपुरवासियों के लिए ऐतिहासिक भी होने जा रहा है। अभी तक सहारनपुर से लखनऊ का सफर इतना सुलभ नहीं था जितना अब होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल सेलिब्रेट करने के लिए रेलवे स्टेशन पर भव्य तैयारियां की गई है। जनता की डिमांड पर सहारनपुर नगर विधायक समेत पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि सहारनपुर से लखनऊ के लिए वंदेभारत ट्रेन की मांग कर रहे थे। अब सहारनपुर के लोगों का यह सपना पूरा हो गया है। ट्रेन शनिवार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रवाना हेगी और शनिवार शाम को ही दो बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर स्टेशन पर पहुंच जाने की उम्मीद है। यह समय ट्रायल के लिए रखा गया है। इस ट्रेन का समय लखनऊ से सुबह पांच बजे है जबकि सहारनपुर पहुंचने का समय करीब सुबह 12 बजकर 45 मिनट है।
लखनऊ से आने के बाद वंदे-भारत ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन को सजाया जाएगा। सहारनपुर स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम रखा गया है। जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ट्रेन को वर्चुअल रूप से झंडी दिखाकर सहारनपुर से लखनऊ के रवाना करेंगे। इसके बाद रविवार से यह ट्रेन अपने रोजाना के समय के अनुसार संचालित होगी। इस ट्रेन के चलने के बाद केवल सहारनपुर ही नहीं बल्कि सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, नजीजाबाद, रुड़की और मुरादाबाद स्टेशन के पास रहने वाले लोगों को भी होगा। इन सभी स्टेशनों पर भी ट्रेन का स्वागत किया जाएगा।
सहारनपुर-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस
दिल्ली-भटिंडा-फिरोजपुर वंदेभारत एक्सप्रेस
एरणाकुलम-कोयम्बटूर बेंगलुरु वंदेभारत एक्सप्रेस
वाराणसी-खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस