सहारनपुर

Kairana Noorpur By Election LIVE Update : मतदान शुरु होते ही ईवीएम में कई जगह आई खराबी, वोटरों ने मचाया हंगामा

मतदान शुरु होने के साथ ही ईवीएम में भी गड़बड़ी की खबरें सामने आने लगी है। कैराना के कई इलाको में ईवीएम ने धोखा दे दिया।

2 min read
kerana
मतदान शुरु होते ही ईवीएम में कई जगह आई खराबी, वोटरों ने मचाया हंगामा

शामली। पश्चिमी यूपी के कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। शांती पूर्णमतदान के लिए इलाके मेें भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है। जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है और सुबह से ही बूथ स्थलों पर वोट देने के लिए लंबी लाइने लगी हैं। हालाकि मतदान शुरु होने के साथ ही ईवीएम में भी गड़बड़ी की खबरें सामने आने लगी है। कैराना के कई इलाको में ईवीएम ने धोखा दे दिया। जिससे मतदान कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। वहीं मतदान रोके जाने की वजह से लोगों ने जमकर हंगामा करना करना शुरु कर दिया।

ये भी पढ़ें :डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्यएम्स में भर्ती, इस बीमारी का यहां इलाज हुआ शुरू

इन जगहों पर आई खराबी

कैराना के बूथ नंबर चार, थाना भवन के सोंटा गांव के बूथ नंबर 274 पर, कन्या जूनियर हाई स्कूल में भी ईवीएम में खऱाबी की खबर है। इसके साथ ही मदरसा इमदाद रशीदा के बूथ नंबर 34 पर ईवीएम की दूसरी यूनिट मंगाई गई। उधर खोडसा में भी वोटिंग शुरू होते ही वोटिंग मशीन ने धोखा दे दिया। बूथ नंबर 58 और 91 पर भी ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से मतदान रुका रहा।

आपको बता दें कि कैराना में 16,09,628 जो इस उपचुनाव में उठे 12 उम्मीदवारों के किस्मत का आज फैसला करेंगे। लेकिन इस सीट से सीधा मुकाबला बीजेपी की मृगांका सिंह और गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच है। किसका होगा कैराना इसका फैसला 31 मई को सामने आएंगा।

Published on:
28 May 2018 12:28 pm