Highlights पत्नी का आरोप पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ किया गैंगरेप वीडियो बनाकर Viral करने के नाम पर पेपर कराये थे हस्ताक्षर पीडि़ता का आरोप Teen Talaq देकर, जान से मारने की दे रहा धमकी
देवबंद। महिला ने पति समेत तीन लोगों पर (GangRape) सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि पति ने इसी को आधार बनाकर उससे एक कागज पर हस्ताक्षर कराये और फिर तीन तलाक (Tripal Talaq) दे दिया। पीडि़ता के विरोध करने पर अब आरोपी पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
कुछ समय पहले ही हुई थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि पूर्व में घास मंडी निवासी एक युवक का उसके साथ प्रेम-प्रसंग था। शादी (Marriage) का झांसा देकर आरोपित उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। इस पर पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के चलते उसकी शादी उक्त युवक से हो गई। महिला का आरोप है कि प्रेमी से पति ने युवक ने तीन नवंबर को अपने दो साथियों को घर लाकर उसके साथ (gangrape) सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसका (Video) वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाकर कागज पर कराया हस्ताक्षर
महिला का आरोप है कि पति ने वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर डालने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद पति ने उससे कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करा लिये और फिर उसे तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अब इंसाफ के लिए पीडि़ता इधर-उधर भटक रही है। वहीं, पीडि़ता ने जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पुलिस मामले के सात दिन बाद भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। उधर, प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।