4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ में शराब की बोतल और तमंचा लेकर युवकों ने कर दी कई राउंड फायरिंग, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे सन्न- देखें वीडियाे

Highlights युवकों के फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो देख जांच में जुटी जिले की पुलिस शराब के नशे में धुत्त होकर युवकों ने की हर्ष फायरिंग    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 5:57 PM IST

बागपत। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी यूपी के बागपत में (Firing) हर्ष फायरिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन (illegal Weapon) अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग (Firing) कर दहशत फैलाने के (Video Viral) वीडियो वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सोमवार को भी सामने आया। जिसमें कुछ शख्स तमंचे से फायरिंग कर रहे है। यह वीडियो (Social Media) सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। वीडियो की जानकारी मिलते ही एएसपी बागपत ने वीडियो की जांच कर थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई करने आदेश दिये है।

मेड ने मालिक की इस गंदी हरकत का किया विरोध तो जान से धोना पड़ा हाथ, गिरफ्तारी होते ही आरोपी ने बताई खौफनाक कहानी

दरअसल आपको बता दे कि दो दिन से एक वीडियो (Video) बड़ी ही तेजी से (Facebook) फेसबुक और (Whatsapp) वाट्सएप पर वायरल हो रहा है। इसमें 4 युवक शराब के नशे में धुत्त होकर एक साथ खड़े होकर तमंचे से (Firing) फायरिंग कर रहे है। अज्ञात युवकों ने क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए फायरिंग का ये वीडियो बनाकर (Social Media) सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिले में धारा 144 व पुलिस की सख्ती के बावजूद ये (Firing Video Viral) वीडियो वायरल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर फायरिंग करते हुए बनाया गया है। फिलहाल एएसपी बागपत ने वीडियो की जांच कर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए छपरौली थाना पुलिस को आदेश दिये है।

शुक्रतीर्थ पर लगा कार्तिक गंगा स्नान मेला, देखनों को मिल रहे यह अद्भुत नजारे

पहले भी फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वालों को जेल भेज चुकी है पुलिस

वहीं बता दें कि यह पहला मामला नहीं जब जिले में फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भी भेजा। वही अब पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।