4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट से निकलते ही पत्नी के भाई ने जीजा की कर दी ऐसी धुनाई, वीडियो बनाने लगे लोग- देखें वीडियाे

Highlights पति से विवाद के चलते भाई के साथ कोर्ट पहुंची थी महिला पति ने कोर्ट बाहर शुरू कर दी मारपीट सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को लेकर पहुंची थाने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 6:27 PM IST

बिजनौर। कोतवाली शहर बिजनौर में (Court) कोर्ट में पेशी पर आए पत्नी के भाई और जीजा में जमकर मारपीट हो गई। कोर्ट में पेशी से बाहर निकल रहे जीजा से उसकी पत्नी का भाई भिंड गया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने मारपीट कर रहे जीजा को पकड़ लिया। इस मारपीट के दौरान आरोपी जीजा की पत्नी भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस अपने साथ आरोपी को थाने ले गई।

दरअसल बिजनौर के मंडावर की रहने वाली एक मुस्लिम युवती शगुफ्ता की शादी 7 वर्ष पहले चांदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बास्टा के निवासी अकरम से हुई थी। इन दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को महिला अपने भाई के साथ बिजनौर कोर्ट में आई थी। जब महिला अपने भाई के साथ कोर्ट परिसर से बाहर पहुंची तो वहां मौजूद महिला के पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बहन को पीटता देख मौके पर उसका भाई भी पहुंच गया। उसने आरोपी जीजा की सड़क पर धुनाई करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों द्वारा किसी तरह बीच बचाव कराया गया। घंटों तक सड़क पर मारपीट का ड्रामा चलता रहा। बाद में सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस आरोपी पति को अपने साथ थाने ले गई।